फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ, बरकत होने के साथ बृहस्पति ग्रह भी होगा मजबूत

Fri, 04 Mar 2022 03:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 04 Mar 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for lucky plant turmeric plant bring good luck and prosperity in house
घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ - फोटो : iStock

Vastu Tips: हल्दी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हल्दी हर भारतीय रसोई में आपको मिल जाएगी। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल मसालों से लेकर सौंदर्य तक में होता है। हल्दी एक ओर जहां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर मांगलिक कार्यों में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी अच्छे काम की शुरुआत में हल्दी का इस्तेमाल करने से काम में जरूर सफलता मिलती है। सिर्फ हल्दी ही नहीं बल्कि हल्दी का पौधा भी काफी शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का पौधा घर में लगाना काफी शुभ बताया है, क्योंकि इससे घर में सुख-समृद्धि आने के साथ परिवार में रिश्ते मजबूत होते हैं। हल्दी के पौधे के ढेरों फायदे हैं, जिसके बारे में हम आज आपको बताएंगे। आइए जानते हैं हल्दी के पौधे से होने वाले फायदों के बारे में...

vastu tips for lucky plant turmeric plant bring good luck and prosperity in house
घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ - फोटो : iStock
हल्दी के पौधे के फायदे
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि के साथ परिवार के लोगों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं। सिर्फ यही नहीं धार्मिक रूप से भी हल्दी का पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण है।
vastu tips for lucky plant turmeric plant bring good luck and prosperity in house
घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ - फोटो : iStock
  • कहा जाता है कि घर में हल्दी का पौधा लगाने से कुंडली में कमजोर बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। मान्यता है कि हल्दी के पौधे की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for lucky plant turmeric plant bring good luck and prosperity in house
घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ - फोटो : iStock
इस दिशा में लगाएं हल्दी का पौधा 
  • वास्तु के मुताबिक परिवार में प्रेम बनाए रखने के लिए घर में हल्दी के पौधे को पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए हल्दी के पौधे को आग्नेय कोष में रखें।  
विज्ञापन
vastu tips for lucky plant turmeric plant bring good luck and prosperity in house
घर में हल्दी का पौधा लगाने के हैं ढेरों लाभ - फोटो : iStock
हल्दी के पौधे का भगवान बृहस्पति से संबंध
  • हल्दी के पौधे का बृहस्पति के साथ सीधा संबंध माना जाता है। इसलिए बृहस्पति की पूजा के दौरान हल्दी जरूर चढ़ाई जाती है। बृहस्पतिवार के व्रत के दौरान यदि आप केले के पेड़ के साथ हल्दी के पौधे की भी पूजा करेंगे, तो भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हल्दी माता लक्ष्मी की पसंदीदा वस्तुओं में से भी एक है। 

    डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed