Namak Vastu Upay In HIndi: हिंदू संस्कृति में हर वस्तु का एक विशेष महत्व माना गया है, खासकर जब वह भोजन से जुड़ी हो। इन्हीं में से एक चीज है नमक, जो केवल स्वाद का साधन नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने का एक तत्व भी माना जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ सकारात्मकता और संतुलन का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नमक का प्रयोग न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है बल्कि घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक है।ज्योतिष शास्त्र में नमक को ऊर्जा से जुड़ा तत्व बताया गया है, जो घर और जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। वास्तु के अनुसार, नमक को सही जगह और दिशा में रखना जरूरी होता है, जिससे आसपास की ऊर्जा संतुलित होती है।
Vastu Tips For Namak: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें नमक, वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
Vastu Tips: नमक को ऊर्जा से जुड़ा तत्व बताया गया है, जो घर और जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। वास्तु के अनुसार घर में नमक को सही जगह और दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है, जिससे आसपास की ऊर्जा संतुलित रहती है।
आप जिस बर्तन में रखकर नमक इस्तेमाल कर रहे हैं वह किस धातु का बना है, इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, स्टील और लोहे के बर्तन में नमक नहीं रखना चाहिए। यह घर में अशुभ प्रभाव डाल सकता है, जिससे घर में तनाव, विवाद और धन हानि जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। नमक को कांच के जार में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है, साथ ही घर में कभी धन की कमी महसूस नहीं होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में नमक रखने की दिशा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। नमक को दक्षिण दिशा में रखने से बचें क्योंकि इसे यम की दिशा माना जाता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में नमक को दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में रखना शुभ होता है। इस स्थान पर नमक रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और रोगों से छुटकारा मिलता है।
Vastu Tips: क्या आप भी पूजा करने के बाद करते हैं ये गलतियां? तो जरूर जान लें वास्तु के ये नियम
Vastu Tips: रोटियां गिनकर बनाना या परोसना पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें ये गलतियां
कहा जाता है कि यदि नमक को खुले बर्तन में रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसका परिणाम परिवार में कलह, मनमुटाव और आर्थिक संकट के रूप में देखने को मिलता है। इसलिए नमक को हमेशा ढक्कन वाले और साफ-सुथरे पात्र में रखें। शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि नमक मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक है और इसे सही सही से रखने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
- रात को सोते समय पानी में एक चुटकी नमक मिलकार हाथ पैर धोने से तनाव दूर होता है।
- नमक से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।
- लाल रंग के कपड़े में डली वाला नमक बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
- पानी में एक चुटकी नमक डालकर स्नान करने से व्यक्ति का स्ट्रेस भी खत्म होता है।
- लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्ति के बिस्तर के पास कांच की बोतल में नमक भरकर रखें और हर हफ्ते बाद इसे बदल दें तो उसकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X