Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का काफी ज्यादा महत्व होता है। मान्यता है कि घर का वास्तु अगर सही हो तो इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार, दिशाओं को ध्यान में रखकर भवन निर्माण कराया जाए तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है। वहीं गलत वास्तु का इंसान की रोजाना की दिनचर्या पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा या वस्तुओं के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, सोते समय भी सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना नींद से जुड़ी परेशानियां होने के साथ ही जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। रात में सोते समय आपका सिर किस दिशा में है, इसका असर आपके जीवन और तरक्की में भी पड़ता है। इसलिए अपने सोने की दिशा को लेकर बहुत सजग रहना जरूरी है।
Vastu Tips: सोते समय भूल कर भी ना करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन