घर के माहौल को महकाने के लिए लोग अक्सर सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण में खुशबू फैलाते हैं, बल्कि इनके रंगबिरंगे फूलों की छटा भी देखने लायक होती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे भी कुछ सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से करियर में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। वहीं जब भी सुगंधित फूलों की बात होती है तो रजनीगंधा का नाम जरूर लिया जाता है। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है, जो बेहद सुगंधित होते हैं। इन फूलों की खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि एक बार ये घर पर उगने लगें तो पूरा घर महकने लगता है। साथ ही रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बहुत ही प्रभावी माना गया है। कहा जाता है इसे लगाते ही घर में आय के कई नए रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं। वास्तुशास्त्र में दिशा का बहुत महत्व है। इसलिए इसके अनुसार रजनीगंधा के पौधों को लगाते समय इसकी दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि रजनीगंधा के पौधों को घर की सही दिशा में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"622702ce31dba71a5416fbca","slug":"vastu-tips-for-tuberose-flowers-keep-rajnigandha-plant-at-this-direction-to-get-money-and-blessed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, मिलेगा खूब सारा धन और होगी बरकत","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, मिलेगा खूब सारा धन और होगी बरकत
Tue, 08 Mar 2022 03:56 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 08 Mar 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
- फोटो : iStock
- पूजा-पाठ में भी रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूलों से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बेहद शुभ माना गया है।
घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
- फोटो : iStock
किस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा ?
- रजनीगंधा के फूलों की माला देवी-देवताओं को अर्पित की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर में बरकत होती है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
- फोटो : iStock
- पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है तो घर के आंगन में रजनीगंधा का पौधा लगाएं या किसी गमले में लगा कर रखें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और दोनों के बीत प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
- फोटो : iStock
- कहा जाता है कि रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मकता आती है। साथ ही धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।