सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 09 Dec 2025 01:25 PM IST
सार

Wedding Vastu Upay: कई लोंगो को विवाह संबंधित विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उम्र बढ़ती जाती है लेकिन योग्य जीवनसाथी का मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 वास्तु उपायों के बारे में जानकारी देंगे। जिसे अपनाकर विवाह में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Vastu tips for wedding five remedies to Overcome Marriage Obstacles jaldi vivah yog ke liye vastu upay
शादी से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips For Wedding:  हिंदू मान्यताओं की मानें तो शास्त्रों में शादी को 16 संस्कारों में सबसे प्रमुख संस्कार माना गया है, जिसके जरिए व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत होता है और सुखी परिवार का निर्माण करता है। शादी दो अनजान लोगों के बीच अनंत काल के लिए एक पवित्र मिलन होता है। परंतु कई बार शादी न होने पर या शादी में देरी होने की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।


किसी लड़की या लड़के की शादी में अड़चनें आ रही हैं तो, वास्तु दोष भी विवाह में देरी का कारण हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको पांच सरल वास्तु उपाय बताएंगे, जिसके माध्यम से आप भी विवाह में आ रही अड़चनों को दूर कर सकते हैं, आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Vastu tips for wedding five remedies to Overcome Marriage Obstacles jaldi vivah yog ke liye vastu upay
विवाह के वास्तु उपाय - फोटो : Adobe Stock

1. पलंग
आप जिस भी पलंग पर सोते हैं, उसके नीचे या आसपास बेकार की चीजों को न रखें, खासतौर पर लोहे का कोई सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से शादी में आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती हैं।



2. गुप्त दान

जिस भी जातक की शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, उसे गुप्त दान करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से सभी दोष से छुटकारा पाया जा सकता है, क्योंकि दान से जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for wedding five remedies to Overcome Marriage Obstacles jaldi vivah yog ke liye vastu upay
वास्तु उपाय - फोटो : Adobe Stock

3. शिवलिंग की पूजा
सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करें। पूजा के समय श्वेतार्क के फूल और उसके पत्ते पर राम लिखकर महादेव को अर्पित करें। वास्तु के अनुसार, इससे शीघ्र विवाह के योग का निर्माण होता है।


Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा


Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम

Vastu tips for wedding five remedies to Overcome Marriage Obstacles jaldi vivah yog ke liye vastu upay
शीघ्र विवाह के वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock

4. हल्दी
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है और इसकी स्थिति मजबूत होने पर विवाह के योग बनते हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन हल्दी के पानी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने पर विवाह के योग का निर्माण होता है। इस दौरान पीले कपड़े में बंधी हल्दी की गांठ को बिस्तर के नीचे रख कर भी सो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने पर देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन
Vastu tips for wedding five remedies to Overcome Marriage Obstacles jaldi vivah yog ke liye vastu upay
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock

5. भगवान विष्णु की पूजा
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन उनकी आराधना करें। इतना ही नहीं दो आटे के पेड़े बनाकर उसमें हल्दी लगा उसे गाय को खिला दें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने पर शादी-विवाह में आ रही परेशानियां समाप्त होने लगती हैं।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed