Vastu Tips For Mirror: शीशा हमें बाहरी रूप से अपनी पहचान और सुंदरता का बोध कराता है तो वहीं साथ ही साथ आंतरिक रूप से हमें खुद को गहराई से देखने का मौका देता है, जिससे हम अपने विचारों, आदतों और आत्मविश्वास का मूल्यांकन कर पाते हैं। यह एक सच्चा साथी है जो हमारी भावनाओं और व्यक्तित्व को बिना किसी फैसले के दर्शाता है।
Vastu Tips For Mirror: घर में लगे एक से ज्यादा शीशे ला सकते हैं बड़ी मुसीबत, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
Mirror Vastu Shastra: घर में रखा शीशा सिर्फ दीवार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करता है। इसलिए वास्तु के अनुसार, घर में शीशे कितने हों, कहां लगे हों और किस आकार के हों, इन तीनों बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।
घर में बिना जरूरत बहुत ज़्यादा शीशे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार, अगर शीशे में कोई शुभ चीज जैसे तिजोरी, हरे-भरे पौधे या कोई खूबसूरत प्राकृतिक तस्वीर हो तो ऐसे में ज्यादा शीशे होने से भी फायदा होता है. ये सकारात्मक ऊर्जा को और बढ़ा देते हैं।
शीशा लगाने की सही दिशा
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं, इसलिए शीशा लगाने के लिए घर की उत्तर और पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में लगा शीशा घर में धन की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर समृद्धि लाता है।
शीशा खरीदते समय आपको उसके आकार का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, आईने का आकार चौकोर या आयताकार होना सबसे शुभ होता है। इनके अलावा, गोल या अष्टकोणीय आकार भी शुभ माने जाते हैं, लेकिन अनियमित या नुकीले आकार के आईनों से बचना चाहिए क्योंकि वे घर में नकारात्मकता ला सकते हैं। इसके अलावा बहुत बड़े साइज का शीशा कमरे की ऊर्जा को असंतुलित कर सकता है। बेहतर है कि मध्यम आकार के शीशे का इस्तेमाल किया जाए।
Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा
Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम
कभी भी बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में शीशा लगाने से वैवाहिक संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कमी आती है। आपसी विश्वास घटने लगता है और दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगता है। यदि बेडरूम में शीशा लगाना मजबूरी या जरूरी हो तो उसे इस तरह रखें कि बेड पर सोते समय आपका प्रतिबिंब नजर न आए। इसके लिए आप उस पर कपड़ा भी डाल सकते हैं।
1. घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा लगाने से भी बचना चाहिए, इससे मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आ पाती है।
2. घर में दो शीशों को एक-दूसरे के बिल्कुल सामने नहीं लगाना चाहिए, इससे मानसिक अशांति, तनाव और बेचैनी पैदा हो सकती है।
3. घर में टूटा या दरार वाला शीशा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा मानसिक तनाव, झगड़े और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
4. घर में, जहां रोशनी कम हो या कोना बहुत अंधेरा हो वहां भी शीशा नहीं लगाना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X