Vastu Upay For Purse: पैसा रखने के लिए लोग पर्स का इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार कई बार पर्स से जुड़ी एक गलती व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है। पर्स में कुछ चीजें रखने से लेकर पर्स के रंग तक में पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आपके पर्स में धन का आगमन सरलता से हो पाएगा और पैसे की कमी भी नहीं रहेगी।
Vastu Tips For Purse: जानें कैसा पर्स होता है शुभ, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Vastu Tips: पर्स में पैसों के साथ समृद्धि का स्थान भी होता है। वास्तु के अनुसार, पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको पर्स से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे, जिसे अपनाकर आपको धन की प्राप्ति के साथ भाग्य का साथ भी मिलेगा।
हरे रंग का पर्स बहुत ही शुभ माना जाता है। ये रंग बुध ग्रह का रंग होता है, जिसका संबंध पैसों के लेनदेन से होता है। वास्तु के अनुसार, अगर आपकी कुंडली के लिए बुध अनुकूल ग्रह है और आप हरे रंग का पर्स रखते हैं तो आपको धन का लाभ हो सकता है। तो वहीं नीले रंग का पर्स पैसे रखने से बचना चाहिए। ये रंग पैसे खर्च कराने के साथ धन की हानि भी करा सकता है।
Vastu Tips: घर में टपकता नल ला सकता है तंगी, वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
Vastu Tips For Bathroom: बाथरूम में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, बनी रहेगी सुख-शांति और सकारात्मकता
कई लोग अपने पर्स में फटे व गंदे नोट रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पर्स में फटे नोट रखने से धन की हानि होने लगती हैं। यदि आपके पास भी कुछ ऐसे नोट हैं तो उन्हें तुरंत पर्स से निकाल देना चाहिए।
पर्स में रखें राशिनुसार वस्तुएं
पर्स में अपनी राशि के मुताबिक वस्तुएं जरूर रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे धन की प्राप्ति सरलता से होती रहेगी।
परिवार की तस्वीर या प्रतीक
वास्तु के अनुसार, पर्स में परिवार की तस्वीर या लाल रंग से लिखा हुआ 'ऊं' या 'स्वास्तिक' का प्रतीक रखना शुभ होता है। तो वहीं पर्स में अपने गुरु या देवी-देवताओं के चित्र नहीं रखने चाहिए।
किसी भी बृहस्पतिवार को सोने या पीतल का एक छोटा सा टुकड़ा गंगाजल से धोकर अपने पर्स में जरूर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके पर्स में स्थायी धन बना रहेगा।
पर्स में पैसे मोड़कर न रखें
पर्स में पैसे रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नोटों को मोड़कर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा सिक्कों को पर्स में एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से धन का अपव्यय नहीं होगा।
नकद राशि रखें
आजकल लोग डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार पर्स में कुछ नकद राशि अवश्य रखनी चाहिए। इससे आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
पर्स धन रखने का स्थान है तो इसलिए इसमें बहुत थोड़े से कागज ही रखें। कुछ लोग पुराने बिल या कुछ रसीदें अपने पर्स में ही संभाल कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, बहुत ज्यादा कागज नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह आर्थिक बाधाओं को भी बढ़ाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X