फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना आर्थिक स्थिति हो सकती है प्रभावित

Fri, 18 Mar 2022 02:24 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 18 Mar 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips in hindi Keep these things in mind while planting bamboo plant at home or office
घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

Vastu Tips: घर में हरे भरे-पौधे लगाना वास्तु के हिसाब से काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। वहीं कुछ लोग घर में या दफ्तर में अपने वर्किंग टेबल पर पौधे रखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कहा जाता है कि घर या दफ्तर में पेड़-पौधे लगाने से भाग्य अच्छा होता है। वास्तु में बांस के पौधे को काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ये आर्थिक संकट को दूर करने और आपको मालामाल बनाने में सबसे कारगार उपाय है। वास्तु के अनुसार किस्मत को चमकाने के लिए भी घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ये सही दिशा में नहीं होते, तो आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में बांस का पौधा लगाते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं बांस के पौधे से जुड़े खास वास्तु टिप्स... 

Vastu Tips in hindi Keep these things in mind while planting bamboo plant at home or office
घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
बैंबू प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल 

घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब है। इस दिशा में बांस का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर के लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है। 

Vastu Tips in hindi Keep these things in mind while planting bamboo plant at home or office
घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि अगर घर में बांस का पौधा लगाते हैं, तो इसे खिड़की के पास या ऐसी जगह पर न रखें जहां धूप आती हो, क्योंकि धूप में ये पौधा खराब हो जाएगा, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips in hindi Keep these things in mind while planting bamboo plant at home or office
घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

कहा जाता है कि 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ने वाले बांस के पौधे शुभ होते हैं। दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

विज्ञापन
Vastu Tips in hindi Keep these things in mind while planting bamboo plant at home or office
घर या दफ्तर में बांस का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

मान्यता है कि बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही कहा जाता है कि बांस के पौधे को बेडरूम में रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और पति-पत्नी के रिश्ते और मजबूत होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed