फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Maruti Dzire Facelift भारत में हुई लॉन्च, जानें अपडेटेड डिजायर की नई कीमत और फीचर्स

Sat, 21 Mar 2020 09:00 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
2020 maruti suzuki dzire facelift launch 2020 maruti dzire facelift price
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
Maruti Suzuki India Limited (MSIL) (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने नई Dzire Facelift (डिजायर फेसलिफ्ट) भारत में लॉन्च कर दी है। 2020 मारुति सुजुकी डिजायर फेसलिफ्ट कार के फ्रंट में बदलाव किया गया है। कार में नई हेक्सागॉनल ग्रिल लगाई गई है। फ्रंट बंपर, फॉग लैंप हाउसिंग के साथ अपडेट किया गया है। इसके अलावा, 2020 डिजायर अपने पहले वाले मॉडल की तुलना में प्रोफाइल और रियर डिजाइन के मामले में एक जैसी है। 
2020 maruti suzuki dzire facelift launch 2020 maruti dzire facelift price
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
इंजन
2020 Maruti Dzire Facelift में अपडेटेड k-सीरीज BS6 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा।  यह इंजन 82 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेरनेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीजल इंजन को बंद करने की मारुति की घोषणा के बाद फिएट से लिया जाने वाला 1.3-लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया गया है। 2020 मारुति सुजुकी डिजायर फेसलिफ्ट को 4 वेरिएंट्स- LXi, VXi, ZXi और ZXi + में पेश किया गया है। LXi वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जबकि बाद वाले तीनों ट्रिम्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। 
2020 maruti suzuki dzire facelift launch 2020 maruti dzire facelift price
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
फीचर्स
2020 Maruti Dzire Facelift में केबिन डिजाइन, लेआउट और फीचर्स के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि सभी अपडेटेड मारुति सुजुकी कारों की तरह, डिजायर में 7.0 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजायर कार में इन-कार नेविगेशन, ऐपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे। इसके साथ ही कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 maruti suzuki dzire facelift launch 2020 maruti dzire facelift price
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
बढ़ती प्रतिस्पर्धा
टाटा मोटर्स ने हाल ही Tata Tigor facelift वर्जन लॉन्च किया था। इसके अलावा ह्यूंदै की नई लॉन्च कार ऑरा डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के मामले में शानदार है। ऐसे में मारुति ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आई है।  2020 Maruti Dzire Facelift Premium Silver (प्रीमियम सिल्वर) और फीनिक्स रेड (Phoenix Red) जैसे दो नए रंगों में भी मिलेगी। 
विज्ञापन
2020 maruti suzuki dzire facelift launch 2020 maruti dzire facelift price
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media
मुकाबला
Dzire मारुति सुजुकी इंडिया की कई वर्षों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। भारत में इसका मुकाबला Honda Amaze (होंडा अमेज), Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Tata Tigor (टाटा टिगोर), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर) और Volkswagen Ameo (फॉक्सवैगन एमियो) से है। सब-4-मीटर सेडान कार 2008 से बेची जा रही है और इसने बिक्री के रिकॉर्ड से कार की लोकप्रियता के बारे में पता चलता है। 2017 में  Dzire थर्ड जेनरेशन लॉन्च की गई थी। बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसकी बिक्री को बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसका फेसलिस्ट वर्जन जारी किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed