सब्सक्राइब करें

कंपैरिजन: नई Maruti Celerio और Tata Tiago में कौन सी हैचबैक है बेस्ट और जेब के लिए किफायती, खुद ही कीजिए फैसला

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Nov 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: 2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: two hot hatchbacks engine, dimensions, features and Price comparison
2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago - फोटो : Amar Ujala

2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: Maruti की नेक्स्ट जेनरेशन हैचबैक Maruti Suzuki Celerio कई मायनों में खास है। एक तो यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं, कंपनी ने सेकंड जेनरेशन सेलेरियो में 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देने का वादा किया है, वहीं नई सेलेरियो पहले से न केवल लंबी है, बल्कि सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार बन गई है। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो 26.68 किमी प्रति लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी देती है। कुल मिला कर नई सेलेरियो हैचबैक सेगमेंट में 'ब्लू आई बेबीट बन गई है। 2014 में जब पहली बार सेलेरियो को लॉन्च किया गया था, तो इसमें पहली बार एएमटी का विकल्प दिया गया था, वहीं कई लोगों को याद नहीं होगा कि सेलेरियो को 2015 में डीजल इंजन के साथ भी उतारा गया था, हालांकि 2017 में कंपनी ने डीजल वैरिएंट बंद कर दिया था। वहीं नई सेलेरियो का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल हैचबैक Tata Tiago से है। टाटा ने पिछले साल ही टियागो का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था, वहीं इसी साल कंपनी ने फिर से अगस्त में टियागो का NRG एडिशन उतारा है। आइए डालते हैं दोनों कारों के डाइमेंशन, इंजन और कीमतों पर एक नजर...

Trending Videos
2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: 2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: two hot hatchbacks engine, dimensions, features and Price comparison
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

डाइमेंशन

  2021 Celerio Tiago
लंबाई 3,695 एमएम 3,765 एमएम
चौड़ाई 1,655 एमएम 1,677 एमएम
ऊंचाई 1,555 एमएम 1,535 एमएम
व्हीलबेस 2,435 एमएम 2,400 एमएम
बूट स्पेस 313-लीटर 242-लीटर

सबसे पहले बात करते हैं डाइमेंशन की। कहा जा रहा है कि नई सेलेरियो पहले से बड़ी है। बावूजद इसके टियागो की लंबाई, चौड़ाई ज्यादा है। हालांकि व्हीलबेस सेलेरियो का ज्यादा है, जिससे ज्यादा लेगरूम मिलता है। वहीं सेलेरियो की ऊंचाई भी ज्यादा है। बूट स्पेस के मामले में सेलेरियो आगे है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: 2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: two hot hatchbacks engine, dimensions, features and Price comparison
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

फीचर

पहली पीढ़ी की सेलेरियो फीचर्स के मामले में कुछ खास नहीं थी। लेकिन नई पीढ़ी की सेलेरियो को फीचर रिच बनाया है। हैचबैक में 7-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा सेमी इंस्ट्रूमेंट डिजिटल क्लस्टर, एसी, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑल फोर पावर विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 15 इंच अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप्स, रिमोट कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs ड्राइवर सीट हाई एडजस्टमेंट जैसे फीचर मिलते हैं।

वहीं टियागो में एंड्रॉय़ड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी, 8-स्पीकर हारमन साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट कीलेस एंट्री, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो फोल्ड़ ORVMs, पंचर रिपेयर किट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स मिलता है।

दोनों में तुलना करें, तो टियागो में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और ऑटोमैटिक एसी का फीचर अतिरिक्त है।

2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: 2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: two hot hatchbacks engine, dimensions, features and Price comparison
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

सेफ्टी फीचर्स

सिलेरियो में फ्रंट डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS और ब्रेक असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक और ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं। नई सेलेरियो फ्रंटल ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल यात्री सुरक्षा जैसे सेफ्टी फीचर भी हैं जो भारतीय सुरक्षा नियमों के अनुरूप हैं।

वहीं टियागो में फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी के साथ कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में टियागो को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। वहीं सेलेरियो का अभी क्रैश टेस्ट होना बाकी है। इसके अलावा सेलेरियो में इस सेगमेंट में पहली बार हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। 

विज्ञापन
2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: 2021 Maruti Suzuki Celerio vs Tata Tiago: two hot hatchbacks engine, dimensions, features and Price comparison
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors

इंजन स्पेसिफिकेशंस

नई मारुति सुजुकी सेलेरियो में नेक्स्ट जेनरेशन K10C 1.0-लीटर 3-सिलेंडर डुअल जेट इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो डुअल वैरिएबल वॉल्स टाइमिंग (वीवीटी) के साथ आता है।  यह इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है, जो मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। सेलेरियो में यह भी दावा है कि नया इंजन सभी वैरिएंट्स में CO2 उत्सर्जन को 19 फीसदी तक कम करने में सक्षम है।
 

  इंजन गियरबॉक्स पावर टॉर्क
Celerio 1.0-लीटर 5-MT / AMT 66 bhp 89 Nm
Tiago 1.2-लीटर 5-MT / AMT 85 bhp 113 Nm

इसके अलावा टियागो में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 85 bhp की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है।
इसे साफ है कि टाटा टियागो नई सेलेरियो के मुकाबले ज्यादा दमदार है। लेकिन माइलेज के मामले में सेलेरियो बाजी मार जाती है।
  • Celerio का माइलेज - 24.97 किमी प्रति लीटर से 26.68 किमी प्रति लीटर तक
  • Tata Tiago का माइलेज- 19.8 किमी प्रति लीटर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed