सब्सक्राइब करें

Corbette e-scooter: बूम मोटर्स का इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉर्बेट लॉन्च, फुल चार्ज में चलता है 200 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 04:11 PM IST
सार

Boom Motors (बूम मोटर्स) ने गुरुवार को नया Corbett (कॉर्बेट) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी का दावा है कि यह 'भारत का सबसे टिकाऊ' स्कूटर है।

विज्ञापन
boom corbette electric scooter launched in india claims to be India’s most durable scooter with 200 km of driving range
Boom Corbette Electric Scooter - फोटो : Boom Motors
Boom Motors (बूम मोटर्स) ने गुरुवार को नया Corbett (कॉर्बेट) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी का दावा है कि यह 'भारत का सबसे टिकाऊ' स्कूटर है। कंपनी ने Corbett EV की कीमत 89,999 रुपये रखी है। यह बाजार में बैटरी से चलने वाले अन्य स्कूटरों को टक्कर देगी। कंपनी ने कहा है कि वह शुक्रवार यानी 12 नवंबर से अपने ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू करेगी।

बूम के नए दोपहिया वाहन को इसकी 2.3 kWh बैटरी के जरिए 200 किमी तक की फुल चार्जिंग रेंज मिलती है। बैटरी के पावर दोगुना करके 4.6 kWh करने का भी ऑप्शन मिलता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटक 200 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है।
Trending Videos
boom corbette electric scooter launched in india claims to be India’s most durable scooter with 200 km of driving range
Boom Corbette Electric Scooter - फोटो : Boom Motors
ज्यादा वारंटी
ये स्वैपेबल बैटरियां हैं यानी वाहन से बाहर निकालकर बदला जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ पोर्टेबल चार्जर दिया है। ईवी निर्माता का दावा है कि इसके पोर्टेबल चार्जर को किसी भी घरेलू सॉकेट में इस्तेमाल किया जा सकता है। ईवी निर्माता चेसिस पर 7 साल और बैटरी पर 5 साल की सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास वारंटी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
boom corbette electric scooter launched in india claims to be India’s most durable scooter with 200 km of driving range
Boom Corbette Electric Scooter - फोटो : Boom Motors
कम ईएमआई
कॉर्बेट ईवी को वाहन खरीद पर 5 साल की ईएमआई के साथ आने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक कॉर्बेट इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,699 रुपये प्रति माह की कम ईएमआई दरों के साथ पेश किया गया है। 
boom corbette electric scooter launched in india claims to be India’s most durable scooter with 200 km of driving range
Boom Corbette Electric Scooter - फोटो : Boom Motors
बूम मोटर्स के सीईओ अनिरुद्ध रवि नारायणन ने कहा, "मेरा मानना है कि जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे बड़ा खतरा है और हमने भारत में प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोतों - वाहनों से होने वाले प्रदूषण को खत्म करना अपना मिशन बना लिया है।" 
विज्ञापन
boom corbette electric scooter launched in india claims to be India’s most durable scooter with 200 km of driving range
Boom Corbette Electric Scooter - फोटो : Boom Motors
बूम मोटर की अब तक की यात्रा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "बूम मोटर्स की पूरी टीम ने पिछले दो वर्षों में इस उत्पाद को रिकॉर्ड समय में बाजार में लाने के लिए बिना रुके और जी-तोड़ कोशिश की है। हमने कोयंबटूर में एक प्लांट बनाया है जो हर साल एक लाख बाइक बनाने में सक्षम है। कई अन्य ईवी स्टार्टअप के विपरीत, हमारा उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है, और हम तेजी से बढ़ने की प्रक्रिया में हैं। हमने अपने हिस्से के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए न सिर्फ भारत में, बल्कि तमिलनाडु के अंदर आपूर्ति श्रृंखला को स्थानीय बनाया है, और इस प्रक्रिया में सैकड़ों नौकरियां पैदा की हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed