सब्सक्राइब करें

2021 Royal Enfield Classic 350 : एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 रेट्रो क्रूजर बाइक, देखें तस्वीरें, जानें कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Price Specification features
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नया मॉडल 2021 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Specification Feature Price : एडवेंचर टूअरिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने लंबे इंतजार के बाद राइडिंग के दीवानों को अपना नया तोहफा दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित न्यू जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेट्रो क्रूजर बाइक के नए अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कंपनी ने बेहद आकर्षक लुक और दमदार इंजन वाली नई 2021 Royal Enfield Classic 350 (2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) बाइक की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये रखी है। जो टॉप मॉडल के लिए 2.15 लाख रुपये तक जाती है। ऑल-न्यू रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी के अन्य मॉडल Meteor 350 मोटरसाइकिल पर आधारित है। इसे उसी जे-प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसमें Meteor 350 तैयार की गई है। साथ ही, नई क्लासिक 350 में इस्तेमाल किए गए कई प्रमुख कंपोनेंट्स Meteor 350 में भी देखने को मिलते हैं।


रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए अपनी लोकप्रिय रेट्रो क्रूजर बाइक के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया। नई Classic 350 को 11 रंगों के साथ 5 नए वेरिएंट्स Redditch series रेडिट्च सीरीज, Halcyon series (हैल्सियन सीरीज), Classic Signals (क्लासिक सिग्नल्स), Dark series (डार्क सीरीज) और Classic Chrome (क्लासिक क्रोम) में उतारा गया है। इस बाइक की आधिकारिक बुकिंग बुधवार शाम 6 बजे से शुरू होगी। बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकेंगे। यहां हम आपको आगे बता रहे हैं नई क्लासिक 350 बाइक के नए कलर ऑप्शन, फीचर्स और हर वेरिएंट की कीमत। 

 
Trending Videos
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Price Specification features
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नया मॉडल 2021 - फोटो : Royal Enfield
मुकाबला
मोटरसाइकिल में एक खास टियरड्रॉप आकार का टैंक, और क्लासिक रॉयल एनफील्ड कास्केट है जिसमें सिग्नेचर 'टाइगर लैंप' के साथ एक नया हेडलैम्प मिलता है। साथ ही पायलट लाइट मौजूद हैं जो 1954 से रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की एक स्थायी फीचर है। इस बाइक के साथ कंपनी 3 साल की की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल का रोडसाइड एसिस्टेंस दे रही है। नई क्लासिक 350 भारतीय बाजार में होंडा Honda H'Ness CB350, Benelli Imperiale (बेनेली इम्पीरियल) और Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल) के कई अन्य प्रॉडक्ट जैसे मॉडलों को टक्कर देती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Price Specification features
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नया मॉडल 2021 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 के कलर ऑप्शन
नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को 11 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें क्रोम रेड, क्रोम ब्रॉन्ज, डार्क स्टील्थ ब्लैक, डार्क गनमेटल ग्रे, सिग्नल मार्श ग्रे, सिग्नल सैंडस्टॉर्म, हैल्सियन ग्रीन, हैल्सियन ब्लैक, हैल्सियन ग्रे, रेडडिच ग्रीन और रेडडिच ग्रे। पहले नौ रंग विकल्प डुअल-चैनल ABS मॉडल के साथ उपलब्ध होंगे, जबकि आखिरी के दो कलर ऑप्शन सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे।
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Price Specification features
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नया मॉडल 2021 - फोटो : Royal Enfield
पावरफुल इंजन
नई Classic 350 बाइक में 349 cc का नया फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नई बाइक सिंगल और डुअल दोनों सीट वेरिएंट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Launch in India Know Price Specification features
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नया मॉडल 2021 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 के फीचर्स
नई पीढ़ी की क्लासिक 350 को कई नए फीचर्स के साथ उतारा गया है। यह ब्रांड का दूसरा मॉडल है जिसमें ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। मोटरसाइकिल में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें फ्यूल गेज और एलसीडी इंफोर्मेशन पैनल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई क्लासिक 350 में एक यूएसबी चार्जर, एक नया डिजाइन किया गया टेललाइट, अपडेटेड एग्जॉस्ट पाइप मिलता है। बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिए हैंडलबार को अपडेट किया गया है। इसमें 13-लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक और अधिक आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए अपडेटेड सीटें मिलती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed