{"_id":"62f35696149cd97cab703705","slug":"2022-hyundai-tucson-suv-launched-in-india-check-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Hyundai Tucson: ह्यूंदै ट्यूशॉ एसयूवी भारत में लॉन्च, मिला एडवांस्ड ड्राइवर-एसिस्टेंस सिस्टम, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Hyundai Tucson: ह्यूंदै ट्यूशॉ एसयूवी भारत में लॉन्च, मिला एडवांस्ड ड्राइवर-एसिस्टेंस सिस्टम, जानें कीमत
Wed, 10 Aug 2022 12:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson Facelift
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने बुधवार को देश में चौथी पीढ़ी की Tucson (ट्यूशॉ) एसयूवी को 27.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नई पीढ़ी की Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ) मौलिक रूप से आक्रामक डिजाइन और कई नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें ADAS (एडीएएस) (एडवांस्ड ड्राइवर-एसिस्टेंस सिस्टम) शामिल है। भारतीय बाजार में 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) का मुकाबला जीप कंपास, फॉक्सवैगन टिगुआन और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस जैसी कारों से है।
2022 Hyundai Tucson Facelift
- फोटो : Hyundai
यह एसयूवी पहली बार 2020 में दुनिया के सामने पेश की गई थी। चौथी पीढ़ी की ट्यूशॉ 2021 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली ह्यूंदै मॉडल के रूप में उभरी। इस तरह, कोरियाई वाहन निर्माता ने 2004 में अपनी पहली लॉन्च के बाद से अब तक एसयूवी की 70 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। भारत में ट्यूशॉ वास्तव में बिक्री चार्ट में कोई जगह नहीं बना पाई है, लेकिन लेटेस्ट मॉडल संभावित रूप से इसे बदल सकता है।
2022 Hyundai Tucson Facelift
- फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
नई Hyundai Tucson के एक्सटीरिय स्टाइल अपडेट सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक हो सकते हैं। यह एसयूवी वाहन निर्माता के सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन फिलॉसोफी को दर्शाती है। यह आउटगोइंग मॉडल जैसा बिल्कुल भी कुछ नहीं है बल्कि मौलिक रूप से अलग दिखता है। कार के अहम डिजाइन एलिमेंट्स में एक नया पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल शामिल है जो एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स को इंटीग्रेट करता है। ऐसा ही ग्रिल नई Hyundai Venue में देखने को मिलता है। उम्मीद है कि इसे नई क्रेटा एसयूवी में भी इसे दिया जाएगा। रियर में अपडेटेड एलईडी टेल लाइट्स हैं जो बीच में एक एलईडी लाइट स्ट्रिप से जुड़ी हैं।
अन्य स्टाइलिंग एलिमेंट्स में वर्टिकल एलईडी हेडलैंप, एलईडी लाइट बार के साथ एलईडी टेललाइट्स, नए अलॉय व्हील्स, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च, शार्प कैरेक्टर लाइन, रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर, यह एसयूवी पहले की तुलना में ज्यादा आक्रामक दिखाई देती है।

साइज
साइज की बात करें तो, नई पीढ़ी की Hyundai Tucson की लंबाई 4,630 mm, चौड़ाई 1,865 mm, ऊंचाई 1,665 mm है और इसका व्हीलबेस 2,755 mm है।
साइज की बात करें तो, नई पीढ़ी की Hyundai Tucson की लंबाई 4,630 mm, चौड़ाई 1,865 mm, ऊंचाई 1,665 mm है और इसका व्हीलबेस 2,755 mm है।
| साइज | चौथी पीढ़ी की Tucson | 3rd gen Tucson |
| Length | 4,630 | 4,480 |
| Width | 1,865 | 1,850 |
| Height | 1,665 | 1,660 |
| Wheelbase | 2,755 | 2,670 |
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson Facelift
- फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
नई 2022 Hyundai Tucson को दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ Nu 2.0-लीटर पेट्रोल यूनिट और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला नया R 2.0-लीटर VGT डीजल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन 156 PS का पावर और 192 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 186 PS का पावर और 416 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। डीजल वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव के लिए 4WD लॉक मोड मिलता है। Tucson तीन टेरेन मोड्स के साथ आता है - सैंड, मड और स्नो।