सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Instagram Tests Clickable Links Captions Meta Verified Users Could Replace Link in Bio

Instagram: इंस्टाग्राम में बड़ा बदलाव, अब कैप्शन में भी जोड़ सकेंगे क्लिकेबल लिंक, Meta कर रहा टेस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 17 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram clickable links in caption: मेटा अपने प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बड़ा बदलाव टेस्ट कर रहा है। मेटा वैरिफाइड यूजर्स के लिए कैप्शन में क्लिकेबल लिंक जोड़ने की सुविधा दी जा रही है। इससे क्रिएटर्स को लिंक इन बायो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जाने इसके बारे में विस्तार से...
 

Instagram Tests Clickable Links  Captions  Meta Verified Users Could Replace Link in Bio
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

मेटा अपने इंस्टाग्राम में एक बेहद डिमांडिंग फीचर टेस्ट कर रहा है, पोस्ट के कैप्शन में क्लिकेबल लिंक जोड़ने की सुविधा। अब तक इंस्टाग्राम के कैप्शन में अगर आप कोई लिंक डालते थे, तो वह सिर्फ एक सादा टेक्स्ट होता था जिसे कॉपी-पेस्ट करना पड़ता था। लेकिन अब, मेटा वैरिफाइड सब्सक्राइबर्स सीधे कैप्शन के अंदर ही हाइपरलिंक (Hyperlink) जोड़ सकेंगे। यानी यूजर जैसे ही उस शब्द या लिंक पर क्लिक करेगा, वह सीधे आपकी वेबसाइट, स्टोर या न्यूजलेटर पर पहुंच जाएगा।
Trending Videos


लिंक इन बायो इंडस्ट्री पर खतरा?
अभी तक क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को किसी बाहरी वेबसाइट पर भेजने के लिए लिंकट्री या बीकन्स जैसी लिंक इन बायो सर्विसेज का इस्तेमाल करते थे। अगर इंस्टाग्राम कैप्शन में लिंक देने की सुविधा सबको दे देता है, तो इन थर्ड-पार्टी टूल्स की प्रासंगिकता (Relevance) काफी कम हो सकती है। ये पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Instagram Update, Meta Verified, Tech News , Social Media Marketing 

नियम और शर्तें 

मेटा ने इंगेज्ड को पुष्टि की है कि यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है और इसके कुछ खास नियम हैं:
  • लिमिट: टेस्ट में शामिल क्रिएटर्स हर महीने अधिकतम 10 लिंक्स ही कैप्शन में डाल सकते हैं।
  • हाइपरलिंकिंग: आप किसी खास शब्द (जैसे- यहां क्लिक करें या Buy Now) के पीछे लिंक छुपा सकते हैं।
  • पेड फीचर: फिलहाल यह सिर्फ उन लोगों के लिए है जो 14.99 डॉलर प्रति महीना (लगभग1200-1300 रुपये) का मेटा वेरीफाइड सब्सक्रिप्शन लेते हैं।


एडम मोसेरी का बदला हुआ रुख
दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे कैप्शन में लिंक नहीं देंगे, क्योंकि इससे यूजर का अनुभव खराब हो सकता है और लोग एप छोड़कर बाहर जाने लगेंगे, लेकिन सब्सक्राइबर कम्युनिटी के भारी दबाव और फीडबैक के बाद, मेटा ने आखिरकार अपने रुख में बदलाव किया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर आम यूजर्स (बिना ब्लू टिक वाले) के लिए कब आएगा या आएगा भी या नहीं। मेटा का लक्ष्य साफ है कि अपने वैरिफाइड प्रोग्राम को और अधिक वैल्यूएबल बनाना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सब्सक्रिप्शन खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed