फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster: ब्रिटिश ब्रांड एस्टन मार्टिन ने पेश की नई कार, बेचेगी सिर्फ 249 यूनिट

Sat, 20 Aug 2022 08:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Revealed Officially Know Specifications Features News in Hindi
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Car: लग्जरी ब्रिटिश ब्रांड Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने नई V12 Vantage Roadster (वी12 वैंटेज रोडस्टर) को पेश किया है। यह मूल रूप से एक Vantage Roadster है, लेकिन इस बार, निर्माता इसे V12 पावरट्रेन के साथ पेश कर रहा है। रोडस्टर बॉडी स्टाइल का मतलब है कि रूफलेस डिजाइन के कारण इसमें सवार लोग V12 इंजन की आवाज को और भी ज्यादा सुन सकेंगे। कंपनी ने एलान किया है कि वह V12 Vantage Roadster की कुल 249 यूनिट्स ही तैयार करेगी। V12 वैंटेज रोडस्टर का उत्पादन 2022 की तीसरी तिमाही में शुरू होने वाला है, जिसकी पहली डिलीवरी Q4 2022 के दौरान शुरू की जाएगी। 
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Revealed Officially Know Specifications Features News in Hindi
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
एस्टन मार्टिन वैंटेज के वी12 इंजन की क्षमता 5.2 लीटर है और इसे ट्विन-टर्बोचार्ज किया गया है। यह इंजन 6,500 rpm पर 700 PS की मैक्सिमम पावर और 5,500 rpm पर 753 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है जो ZF से लिया गया है। 
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Revealed Officially Know Specifications Features News in Hindi
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
इंजन फ्रंट-मिड माउंटेड है और पावर को रियर व्हील्स में ट्रांसफर किया जाता है। इसमें वही सस्पेंशन हार्डवेयर मिलता है जो रेगुलर Vantage में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन निर्माता ने इसे री-ट्यून किया है। V12 Vantage के अलॉय व्हील्स 21-इंच के हैं और इनमें पाइलट 4S हाई-परफॉर्मेंस टायर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जिनकी साइज आगे की ओर 275/35 R21 और पीछे की ओर 315/30 R21 हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Revealed Officially Know Specifications Features News in Hindi
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
ब्रेकिंग के लिए 6 पिस्टन कैलिपर्स फ्रंट में और 4 पिस्टन कैलीपर्स रियर में इस्तेमाल किए गएते हैं। एस्टन मार्टिन ब्रेक फेड को कम करने के लिए कार्बन सिरेमिक ब्रेक का इस्तेमाल कर रहा है। वे स्टील डिस्क की तुलना में अस्प्रिंग द्रव्यमान (unsprung mass) को 23 किलोग्राम तक हटाने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster Revealed Officially Know Specifications Features News in Hindi
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
वजन कम रखने के लिए, V12 Vantage Roadster का फ्रंट बम्पर, क्लैमशेल बोनट, फ्रंट फेंडर और साइड सिल्स कार्बन फाइबर से बनाए गए हैं और रियर बम्पर और डेक ढक्कन वजन को कम रखने वाले मिश्रित सामग्री से बनाए गए हैं। एस्टन मार्टिन ने एक हल्की बैटरी और एक नया सेंटर-माउंटेड ट्विन-एग्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया है। नए एग्जॉस्ट सिस्टम ने वाहन के वजन को 7.2 किलोग्राम कम करने में मदद की है। इसमें नई सीटें भी दी गई हैं जो वजन को 7.3 किलोग्राम कम करने में मदद करती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed