सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz A-Class: मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च की दो नई कारें, जानें कीमत-फीचर्स और डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
2023 Mercedes Benz A 200 Limousine Facelift and 2023 Mercedes AMG A 45 S 4MATIC Facelift Launched in India
Mercedes-Benz A-Class and Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelifts - फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत में A-Class Facelift (ए-क्लास फेसलिफ्ट) रेंज पेश की है। 2023 Mercedes-Benz A 200 Limousine Facelift (2023 मर्सिडीज-बेंज ए 200 लिमोसिन फेसलिफ्ट) की कीमत अब 45.80 लाख रुपये है। इसके साथ ही नई Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelift (मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ फेसलिफ्ट) भी लॉन्च की गई है जिसकी कीमत 92.50 लाख रुपये तय की गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत हैं। अपडेटेड ए-क्लास रेंज कई बदलावों के साथ आती है जिसमें नई स्टाइलिंग, न्यू जेनरेशन टेलीमैटिक्स (एनटीजी7) एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल सिर्फ ए-क्लास पेट्रोल को अपडेट किया है। जबकि ए 200डी फेसलिफ्ट 2023 की आखिरी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


A-Class Facelift का नया लुक
2023 मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोसिन फेसलिफ्ट में नए पैटर्न वाली रीडिजाइन की गई ग्रिल मिलती है। नए 17-इंच के 5 ट्विन-स्पोक एलॉय व्हील हैं, जबकि एलईडी टेललाइट्स के लुक को अपडेट किया गया है। केबिन में एक नया डिजाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील भी है जो अब कार के अन्य टच कंट्रोल पैनल से मेल खाता है। पहले की तरह ट्विन 10.25-इंच की स्क्रीन मिलना जारी है, जो अब लेटेस्ट जेनरेशन के एमबीयूएक्स सॉफ्टवेयर पर चलता है और यह काफी कुछ सीख सकता है। मर्सिडीज का कहना है कि ड्राइवर और सेंट्रल डिस्प्ले को यूजर अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं। जिसमें अब आपके पास चुनने के लिए क्लासिक, स्पोर्टी और डिस्क्रीट जैसे ऑप्शन हैं।
Trending Videos
2023 Mercedes Benz A 200 Limousine Facelift and 2023 Mercedes AMG A 45 S 4MATIC Facelift Launched in India
Mercedes-Benz A-Class and Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelifts - फोटो : Mercedes Benz
A-Class Facelift के फीचर्स
नई ए-क्लास में सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए कार-टू-एक्स कम्युनिकेशन को शामिल किया है। अन्य अपडेट में अपग्रेडेड मर्सिडीज मी ऐप शामिल है जो अब 'हे मर्सिडीज' वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है, जबकि टेलीमैटिक्स सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। कार में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो मिलता है, जबकि यूएसबी चार्जिंग क्षमता में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

सेफ्टी फीचर्स
2023 मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास अब स्टैंडर्ड तौर पर एक घुटने के एयरबैग के साथ 7 एयरबैग के साथ आती है। इस कॉम्पैक्ट लग्जरी सेडान में बिना चाबी के सवारी कर सकते हैं। साथ ही रियर बम्पर के नीचे एक सेंसर दिया गया है जिससे बूट स्पेस को बिना हाथ लगाए खोला जा सकता है। ए 200 लिमोजीन में 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि डीजल वर्जन में 2.0-लीटर इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 Mercedes Benz A 200 Limousine Facelift and 2023 Mercedes AMG A 45 S 4MATIC Facelift Launched in India
Mercedes-Benz A-Class and Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelifts - फोटो : Mercedes Benz
AMG A 45 S की इंजन पावर और स्पीड
2023 Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ facelift में 415 बीएचपी पावर वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इसे देश में सबसे पावरफुल हैचबैक बनाता है। मोटर को 8G AMG स्पीडशिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो 4MATIC+ AWD सिस्टम के जरिए चारों पहियों को पावर भेजता है। AMG A 45 S सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
2023 Mercedes Benz A 200 Limousine Facelift and 2023 Mercedes AMG A 45 S 4MATIC Facelift Launched in India
Mercedes-Benz A-Class and Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelifts - फोटो : Mercedes Benz
फीचर्स
2023 मॉडल ईयर के लिए, अपडेटेड Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ में एएमजी क्रेस्ट सेंटर में दिया गया है, जबकि एलईडी हेडलैम्प्स में नए एएमजी-स्पेसिफिक ग्रिल के साथ थोड़ा बदलाव किया गया है। मर्सिडीज AMG रियर एयरोफोइल को एक एक्सेसरी के तौर पर पेश कर रही है, जिससे ग्राहक कार को पर्सनलाइज कर सकते हैं। केबिन अब ब्लैक और सिल्वरर में नए एल्यूमीनियम एएमजी डिजाइन ट्रिम एलिमेंट्स के साथ आता है। टच कंट्रोल पैनल के साथ अपडेटेड मर्सिडीज-एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील और लेटेस्ट जेन एनटीजी7 एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।

A 45 S AMG ग्राहकों को एएमजी-स्पेसिफिक ग्राफिक्स के साथ सेंट्रल डिस्प्ले को पर्सनलाइज करने की भी सुविधा मिलती है। जबकि मॉडल में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ 20 प्रतिशत की बढ़ी हुई यूएसबी चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed