फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2023 Suzuki Swift: साल के आखिर तक आ सकता है स्विफ्ट का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल, जानें कैसी होगी नई कार

Tue, 23 Aug 2022 10:16 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
2023 Suzuki Swift hatchback to make global debut by december 2022 claim report
Suzuki Swift - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल की विदेशों में टेस्टिंग शुरू कर दी है। एक नई मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि 2023 Suzuki Swift (2023 सुजुकी स्विफ्ट) हैचबैक दिसंबर 2022 में ग्लोबल डेब्यू करेगी। हालांकि, सुजुकी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है। नया मॉडल अगले साल किसी भी समय भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। 
2023 Suzuki Swift hatchback to make global debut by december 2022 claim report
2023 Suzuki Swift Spy Image - फोटो : For Reference Only
उम्मीद है कि जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में भारत में 2023 Suzuki Swift को पेश किया जा सकता है। कार की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई स्विफ्ट एक नई फ्रंट ग्रिल और नए एलईडी एलिमेंट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प और एक नए फ्रंट बम्पर के साथ आएगी। ऑल-न्यू फ्रंट बंपर में एयर इनटेक पहले से चौड़े और नीचे दिए गए हैं। 
2023 Suzuki Swift hatchback to make global debut by december 2022 claim report
2023 Suzuki Swift Spy Image - फोटो : For Reference Only
बंपर में फॉग लैंप क्लस्टर्स के साथ नए सी-शेप्ड एयर स्प्लिटर्स हैं। नई कार नए बॉडी पैनल और बड़े डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ आएगी। इसमें ब्लैक-आउट पिलर, व्हील आर्च पर फॉक्स एयर वेंट और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर होगा। दरवाजे के हैंडल को अब दरवाजों पर रखा गया है, क्योंकि मौजूदा मॉडल में सी-पिलर पर पिछले दरवाजे के हैंडल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 Suzuki Swift hatchback to make global debut by december 2022 claim report
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
2023 Suzuki Swift मॉडिफाइड और मजबूत HEARTECT (हार्टेक्ट) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो नई बलेनो हैचबैक में भी इस्तेमाल किया जाता है। फीचर्स और बेहतर गुणवत्ता वाले प्लास्टिक के मामले में केबिन में भी अहम बदलाव होंगे। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ सुजुकी का नया स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सुजुकी कनेक्ट-कनेक्टेड कार टेक मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
2023 Suzuki Swift hatchback to make global debut by december 2022 claim report
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
रिपोर्ट से पता चलता है कि न्यू जेनरेशन स्विफ्ट में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प होगा। मौजूदा मॉडल की तरह ही, भारत में नई स्विफ्ट में भी सीएनजी ऑप्शन मिल सकता है। कंपनी नई पीढ़ी की स्विफ्ट स्पोर्ट को पावरफुल 1.4-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed