सब्सक्राइब करें

2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:17 PM IST
सार

India Kawasaki Motor (इंडिया कावासाकी मोटर) ने अपनी मशहूर एडवेंचर बाइक Versys-X 300 को नए 2025 ईयर मॉडल के साथ एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
2025 Kawasaki Versys-X 300 Adventure Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
India Kawasaki Motor (इंडिया कावासाकी मोटर) ने अपनी मशहूर एडवेंचर बाइक Versys-X 300 को नए 2025 ईयर मॉडल के साथ एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बार इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब पौन चार लाख रुपये रखी गई है, जो पहले लॉन्च की गई कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये से काफी कम है। यानी इस बार बाइक ज्यादा सस्ती और किफायती बनकर आई है। बड़ी Versys बाइक्स की तरह ही, ये बाइक भी रोजाना की राइडिंग के साथ-साथ एडवेंचर ट्रैक्स के लिए भी तैयार की गई है।


यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
Trending Videos
2025 Kawasaki Versys-X 300 Adventure Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
2025 Kawasaki Versys-X 300: क्या नया है
लुक्स के मामले में यह बाइक अपने पुराने मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ नया जोड़ा गया है जो कि नई ग्राफिक्स और ताजा कलर स्कीम है। इस बार इसमें ब्लू और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसके लुक्स को थोड़ा ताजा बनाता है। हालांकि, पहले ऐसी खबरें थीं कि बाइक की भारत में असेंबली की जाएगी, लेकिन फिलहाल इसे सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के तौर पर आयात किया गया है। यानी पूरी बाइक बाहर से बनकर सीधे भारत लाई गई है।

यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
2025 Kawasaki Versys-X 300 Adventure Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
2025 Kawasaki Versys-X 300: इंजन और परफॉर्मेंस
नई Versys-X 300 में वही 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो Ninja 300 से लिया गया है। यह इंजन 11,500 rpm पर 38.5 bhp की पावर और 10,000 rpm पर 26.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच भी मिलता है। जिससे गियर शिफ्ट स्मूद होते हैं और हाई स्पीड पर भी बाइक कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne Turbo GT: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन एसयूवी बनी कैयेन टर्बो जीटी, यास मरीना F1 सर्किट पर बनाया नया रिकॉर्ड
2025 Kawasaki Versys-X 300 Adventure Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
2025 Kawasaki Versys-X 300: सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक के फ्रंट में 41 mm का टेलीस्कॉपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है जो 130 mm का ट्रैवल देता है। वहीं पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन है, जो 148 mm का ट्रैवल देता है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ में ड्यूल-चैनल ABS भी है, जिससे ब्रेक लगाना और भी सुरक्षित हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: आखिरकार आ गई टेस्ला रोबोटैक्सी, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए आपको चाहिए खास निमंत्रण, जानें क्यों
विज्ञापन
2025 Kawasaki Versys-X 300 Adventure Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
2025 Kawasaki Versys-X 300: हार्डवेयर
बाइक में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील मिलता है, जो स्पोक्ड व्हील्स हैं और ट्यूब टायर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी राइड पर बार-बार पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाइक का कर्ब वजन 184 किलो है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए एकदम फिट बनाता है।

यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed