सब्सक्राइब करें

Enfield से लेकर Jawa तक: ये हैं भारत की टॉप 5 रेट्रो बाइक्स, कीमत 3 लाख के अंदर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 22 May 2025 04:23 PM IST
सार

Top Bikes Under ₹3 Lakh: रेट्रो बाइक का क्रेज एक बार फिर चरम पर है। अगर आप भी क्लासिक लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक की तलाश में हैं, तो ₹3 लाख से कम में मिलने वाली ये 5 मोटरसाइकिलें आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती हैं।

विज्ञापन
classic 350 Jawa 350 honda CB350 Jawa 42 FJ Hunter 350 Top 5 bikes under 3 lakh budget
3 लाख के अंदर आती हैं ये शानदार बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
Top 5 Bikes Under ₹3 Lakh: रेट्रो मोटरसाइकिलों का चलन एक बार फिर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। आज की तेज रफ्तार और हाई-टेक बाइक्स के बीच एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो दोबारा से साधारण और क्लासिक डिज़ाइन वाली बाइक्स की ओर लौटना चाहता है। ये बाइकें भले ही तेज रफ्तार का थ्रिल न दें, लेकिन इनकी सादगी और दमदार परफॉर्मेंस राइडर्स को खूब लुभा रही है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की पकड़ सबसे मज़बूत है, लेकिन अब कई दूसरी कंपनियां भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। हालांकि, इन मोटरसाइकिलों की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसे में हम आपके लिए ₹3 लाख के बजट में आने वाली पांच बेहतरीन रेट्रो मोटरसाइकिलों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कीमत—तीनों के मामले में दमदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
Trending Videos
classic 350 Jawa 350 honda CB350 Jawa 42 FJ Hunter 350 Top 5 bikes under 3 lakh budget
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
जब भी किसी मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल की बात होती है, तो सबसे पहले रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का ही नाम सामने आता है। साल 2008-09 में लॉन्च होने के बाद से इस बाइक ने अपने दम पर एक खास पहचान बनाई है। इसमें 349cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो काफी स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। 2021 में लॉन्च हुई नई जनरेशन में इसकी बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग भी काफी बेहतर हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
classic 350 Jawa 350 honda CB350 Jawa 42 FJ Hunter 350 Top 5 bikes under 3 lakh budget
Jawa 350 Legacy Edition - फोटो : Jawa
जावा 350
क्लासिक लीजेंड्स ने बीते साल जावा 350 को एक नए और अपग्रेडेड अवतार में पेश किया था। आज के समय में बिक रही सभी मॉडर्न क्लासिक बाइक्स में से जावा 350 सबसे ज्यादा रेट्रो लुक्स वाली बाइक मानी जाती है। अगर आप पूरी तरह से क्लासिक डिजाइन वाली बाइक की तलाश में हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। नया वर्जन पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रिफाइंड और स्टेबल महसूस होती है।
classic 350 Jawa 350 honda CB350 Jawa 42 FJ Hunter 350 Top 5 bikes under 3 lakh budget
Honda CB350 - फोटो : Honda
होंडा CB350 H’Ness
इंजन की स्मूदनेस और रिफाइन्मेंट की बात हो और होंडा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। जब होंडा ने इस सेगमेंट में एंट्री की, तो उसने एक मजबूत प्रोडक्ट उतारा जो शानदार लुक्स, परफॉर्मेंस और बेहतरीन राइड क्वालिटी के साथ आता है। हालांकि, कमजोर मार्केटिंग के चलते CB350 H’Ness को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। फिर भी, यह एक संतुलित और प्रीमियम रेट्रो बाइक है, जो इस बजट में एक अच्छा ऑप्शन बनती है।
विज्ञापन
classic 350 Jawa 350 honda CB350 Jawa 42 FJ Hunter 350 Top 5 bikes under 3 lakh budget
Jawa 42 FJ - फोटो : Jawa
जावा 42 FJ
अगर आप स्पोर्टी लुक के साथ रेट्रो फील चाहते हैं, तो जावा 42 FJ एक शानदार विकल्प हो सकता है। 334cc के लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस यह बाइक इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक मानी जाती है। इसका नियो-रेट्रो डिजाइन काफी आकर्षक लगता है और यह कीमत के लिहाज से भी एक फिट पैकेज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed