{"_id":"682efb57ef92b065640e972f","slug":"2025-tata-altroz-facelift-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 May 2025 03:54 PM IST
सार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार 2025 Tata Altroz Facelift (2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट) को भारत में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
2025 Tata Altroz Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार 2025 Tata Altroz Facelift (2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये से कुछ कम रखी गई है। यह इंट्रोडक्टरी कीमत है यानी भविष्य में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इस कार को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है - Smart (स्मार्ट), Pure (प्योर), Creative (क्रिएटिव) और Accomplished S (एक्म्पलिश्ड एस)। इसके टॉप वेरिएंट एक्म्पलिश्ड एस को दो अलग-अलग ऑप्शन में लॉन्च किया गया है- एक्म्पलिश्ड एस और Accomplished+ S (एक्म्पलिश्ड+ एस)। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस कार की बुकिंग 2 जून से शुरू होगी।
Trending Videos
2025 Tata Altroz Facelift
- फोटो : Tata Motors
2025 Tata Altroz Facelift: इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स
नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन्स में आएगी - 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और सीएनजी वेरिएंट। खास बात ये है कि कंपनी ने इस बार Altroz Racer में दिया गया 118 bhp वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल नहीं किया है।
1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन करीब 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ आपको तीन तरह के गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं - 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक और एक नया 5-स्पीड AMT.
यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne Turbo GT: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन एसयूवी बनी कैयेन टर्बो जीटी, यास मरीना F1 सर्किट पर बनाया नया रिकॉर्ड

वहीं, डीजल वेरिएंट की बात करें तो इसका 1.5 लीटर इंजन 89 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। लेकिन डीजल वेरिएंट सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। फिलहाल इसमें ऑटोमैटिक का विकल्प नहीं दिया गया है। टाटा मोटर्स का कहना है कि डीजल अल्ट्रोज 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 12.8 सेकंड में पकड़ लेती है।
सीएनजी वेरिएंट भी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर आधारित है। लेकिन यह करीब 72 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह वेरिएंट भी सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: आखिरकार आ गई टेस्ला रोबोटैक्सी, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए आपको चाहिए खास निमंत्रण, जानें क्यों
सीएनजी वेरिएंट भी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर आधारित है। लेकिन यह करीब 72 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह वेरिएंट भी सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: आखिरकार आ गई टेस्ला रोबोटैक्सी, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए आपको चाहिए खास निमंत्रण, जानें क्यों
2025 Tata Altroz Facelift
- फोटो : Tata Motors
2025 Tata Altroz Facelift: फीचर्स और इंटीरियर
2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में आपको काफी लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसका डैशबोर्ड अब सॉफ्ट-टच मटेरियल से तैयार किया गया है और केबिन को डुअल-टोन थीम में डिजाइन किया गया है जिससे अंदर बैठते ही प्रीमियम फील आती है।
यह अपनी कैटेगरी की पहली कार है जिसमें आपको डुअल 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट मिलता है - जिसमें एक हरमन का इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ-साथ ऑडियवर्क्स के कस्टमाइजेबल साउंड मोड्स भी दिए गए हैं।
टाटा के अनुसार, इसका 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में दो गुना बड़ा है और इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसी कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स

इसके अलावा, केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर और 65W फास्ट चार्जिंग वाले चार टाइप-सी पोर्ट्स दिए गए हैं। 2025 अल्ट्रोज अब चार तरह के वॉयस कमांड, एक्सप्रेस कूलिंग और 50 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है।
कंफर्ट के मामले में भी काफी ध्यान दिया गया है। सीट्स को एयरपोर्ट लाउंज जैसी एक्स्ट्रा थाई सपोर्ट के साथ दोबारा डिजाइन किया गया है। एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। अब इसमें सेगमेंट में पहली बार फ्लश डोर हैंडल, स्टैंडर्ड 16-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स और 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स