{"_id":"67fa6fe4b36454cd030d36db","slug":"affordable-cars-with-head-up-display-car-safety-features-2025-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Affordable HUD Cars: हेड-अप डिस्प्ले फीचर वाली सात सबसे सस्ती कारें, टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा भी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Affordable HUD Cars: हेड-अप डिस्प्ले फीचर वाली सात सबसे सस्ती कारें, टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा भी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:21 PM IST
सार
आजकल की कारें पहले जैसी नहीं रहीं। तकनीक ने उन्हें इतना स्मार्ट बना दिया है कि अब ये गाड़ियां सड़क पर चलने वाले गैजेट बन गई हैं। हेड-अप डिस्प्ले का फायदा ये होता है कि ड्राइवर को बार-बार नीचे डैशबोर्ड पर देखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ध्यान सड़क पर बना रहता है और सेफ्टी बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं वो 7 कारें जो हेड-अप डिस्प्ले जैसी हाई-टेक सुविधा देती हैं, वो भी बजट में।
विज्ञापन
Head up Display in Car
- फोटो : Freepik
आजकल की कारें पहले जैसी नहीं रहीं। तकनीक ने उन्हें इतना स्मार्ट बना दिया है कि अब ये गाड़ियां सड़क पर चलने वाले गैजेट बन गई हैं। हाल के कुछ वर्षों में कई नए फीचर्स कारों में देखने को मिले हैं, जिनमें से हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी एक है। ये फीचर अब सिर्फ महंगी कारों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आम बजट की कारों में भी आ गया है।
Trending Videos
Head up Display in Car
- फोटो : Freepik
क्या होता है हेड-अप डिस्प्ले (HUD)?
हेड-अप डिस्प्ले एक एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम है, जो गाड़ी से जुड़ी जरूरी जानकारी - जैसे स्पीड, नेविगेशन और इंजन RPM जैसी डिटेल्स को सीधे विंडशील्ड पर ड्राइवर की नजर की सीध में दिखाता है। पहले यह टेक्नोलॉजी फाइटर जेट्स में इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब इसे आम कारों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे फायदा ये होता है कि ड्राइवर को बार-बार नीचे डैशबोर्ड पर देखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ध्यान सड़क पर बना रहता है और सेफ्टी बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं वो 7 कारें जो हेड-अप डिस्प्ले जैसी हाई-टेक सुविधा देती हैं, वो भी बजट में।
यह भी पढ़ें - 2025 Hero Splendor: 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस को मिला नया अपडेट, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बलेनो / टोयोटा ग्लैंजा
बलेनो का टॉप वैरिएंट अल्फा (मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में) हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) फीचर के साथ आता है। इसकी ट्विन कार टोयोटा ग्लैंजी का V ट्रिम भी इस फीचर से लैस है। दोनों ही कारें सस्ती कीमत में एचयूडी फीचर ऑफर करती हैं। इस फीचर के साथ आने वाली इन दोनों कारों की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये से कम है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज

Maruti Suzuki Fronx SUV
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स / टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर
Baleno (बलेनो) पर आधारित क्रॉसओवर कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भी उसी अल्फा वेरिएंट में एचयूडी के साथ आती है। इसका टोयोटा वर्जन टैसर, V ट्रिम में एचयूडी फीचर के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है ये फीचर, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ब्रेजा
कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में मारुति सुजुकी ब्रेजा का टॉप वेरिएंट ZXi+ हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) फीचर के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Wagon R: 2025 मारुति सुजुकी वैगन आर हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, जानें क्या हुए बदलाव