सब्सक्राइब करें

Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

अगर 2026 से ICE टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन बंद हो भी गया, तो भी एंट्री-लेवल बाइक या स्कूटर खरीदने वालों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक के बजट में कई अच्छे इलेक्ट्रिक विकल्प पहले से मौजूद हैं।

विज्ञापन
Delhi EV Policy 2.0 Top electric two wheeler in India under Rs 1 lakh
Revolt RV1 Electric Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी 2.0 फिलहाल ड्राफ्ट स्टेज में है, लेकिन इसके तहत एक बड़ा बदलाव सुझाया गया है। अगर यह पॉलिसी लागू हो गई, तो अगस्त 2026 से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से चलने वाले नए दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ये कड़ा फैसला है क्योंकि एंट्री-लेवल बाइक और स्कूटर का मार्केट अभी भी ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) पर टिका है। हालांकि, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। और कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी आ चुके हैं जो परंपरागत पेट्रोल वाहनों की जगह ले सकते हैं।


फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों का दबदबा है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल भी हैं, लेकिन ज्यादातर बड़ी कंपनियां फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर ही बना रही हैं।

यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है ये फीचर, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Trending Videos
Delhi EV Policy 2.0 Top electric two wheeler in India under Rs 1 lakh
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
ICE बैन हुआ तो क्या करें? घबराइए नहीं, ये हैं ईवी के बढ़िया ऑप्शन
अगर 2026 से ICE टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन बंद हो भी गया, तो भी एंट्री-लेवल बाइक या स्कूटर खरीदने वालों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक के बजट में कई अच्छे इलेक्ट्रिक विकल्प पहले से मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस प्राइस रेंज में कौन-कौन से ईवी मॉडल उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Wagon R: 2025 मारुति सुजुकी वैगन आर हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, जानें क्या हुए बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi EV Policy 2.0 Top electric two wheeler in India under Rs 1 lakh
Eric Vas, President Urbanite,Rishabh Bajaj,Abraham Joseph, MD Bajaj Auto, with 2025 Chetak Electric - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak 2903
बजाज चेतक 2903 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.9kWh की बैटरी मिलती है, जो 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 4 घंटे लेती है। इसकी टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा है। और कंपनी का दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज होने पर 123 किलोमीटर तक चल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड, सीक्वेंशियल इंडिकेटर, ऐप कनेक्टिविटी और दो राइडिंग मोड (इको और स्पोर्ट) मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Rear Seatbelt: पत्नी की कार दुर्घटना के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पीछे की सीटबेल्ट पहनने की दी सलाह, की ये भावुक अपील 
Delhi EV Policy 2.0 Top electric two wheeler in India under Rs 1 lakh
Revolt RV1 Electric Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
Revolt RV1
Revolt RV1 एक किफायती इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 2.8kW मोटर और 2.2kWh की बैटरी है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट लगते हैं। इसकी रेंज करीब 100 किलोमीटर (IDC) बताई गई है। बैटरी पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - KTM 390 Enduro R: नई केटीएम 390 एंड्यूरो आर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन
Delhi EV Policy 2.0 Top electric two wheeler in India under Rs 1 lakh
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor
TVS iQube
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 75 किलोमीटर है। 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 2 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है। ये स्कूटर तीन रंगों में उपलब्ध है। जिसमें पर्ल व्हाइट, वॉलनट ब्राउन और टाइटेनियम ग्रे ग्लॉसी कलर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed