सब्सक्राइब करें

Affordable Bikes: नहीं लगाने हैं ज्यादा पैसे और चाहिए कम तेल पीने वाली बाइक? तो ये ऑप्शन रहेंगे बेस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 01:32 PM IST
सार

Mileage Bikes Under 1 Lakh: भारतीय बाजार में ऐसी बाइक्स की मांग हमेशा रहती है, जो जेब पर भारी न पड़ें और माइलेज में भी नंबर वन हों। अगर आप भी ऐसी ही किफायती और दमदार बाइक की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
 

विज्ञापन
affordable mileage bikes in india around price of rs 1 lakh hero tvs bajaj and other options
1 लाख की कीमत में खरीद सकते हैं ये बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में आम आदमी की सबसे बड़ी प्राथमिकता कम कीमत और ज्यादा माइलेज वाली बाइक है। यही वजह है कि कंपनियां इस सेगमेंट में लगातार शानदार विकल्प पेश कर रही हैं। हीरो, होंडा, टीवीएस जैसी दिग्गज कंपनियों की बाइक्स इस सेगमेंट में खूब पसंद की जा रही हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ बजट में फिट बैठती हैं बल्कि माइलेज के मामले में भी बेहतरीन हैं।
Trending Videos
affordable mileage bikes in india around price of rs 1 lakh hero tvs bajaj and other options
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
होंडा SP 125
होंडा की एसपी 125 बाइक इस सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम है। इसमें 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 8 kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 63 किलोमीटर तक चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
affordable mileage bikes in india around price of rs 1 lakh hero tvs bajaj and other options
TVS Raider iGO - फोटो : TVS
टीवीएस रेडर
टीवीएस रेडर भी इस लिस्ट में शानदार बाइक है, जो छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें एयर और ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर SI इंजन दिया गया है, जो 8.37 kW की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 71.94 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
affordable mileage bikes in india around price of rs 1 lakh hero tvs bajaj and other options
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
हीरो एक्सट्रीम 125R
हीरो की एक्सट्रीम 125R बाइक भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो माइलेज के साथ-साथ लुक्स में भी कमाल की है। इसमें एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।
विज्ञापन
affordable mileage bikes in india around price of rs 1 lakh hero tvs bajaj and other options
TVS Apache RTR 160 2V - फोटो : TVS Motor
टीवीएस अपाचे RTR 160 2V
अगर आप थोड़ी स्पोर्टी और पावरफुल बाइक चाहते हैं, तो टीवीएस अपाचे RTR 160 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें 4-स्ट्रोक, SOHC फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इस बाइक में स्पोर्ट मोड पर 12.91 kW और रेन मोड पर 11.50 kW की पावर मिलती है। यह बाइक 61 kmpl का माइलेज देती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed