बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला ने इस दीपावली पर अपने भाई का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने भाई को ऐसा शानदार गिफ्ट दिया कि उनके भाई की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल उर्वशी ने अपने भाई को एक बाइक गिफ्ट की है। बाइक भी कोई ऐसी वैसी नहीं, बल्कि क्रूजर बाइक है।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भाई को गिफ्ट की ये शानदार बाइक, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
भाई पुर्तगाल में पायलट
उर्वशी ने पिछले हफ्ते त्योहार के दौरान अपने भाई यशराज को हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक गिफ्ट की। भाईदूज के मौके पर उन्होंने ये बाइक उपहार में दी। दरअसल उर्वशी ने इस बार दीपावली अपने घर परिवार साथ मनाई। उनका भाई पुर्तगाल में पायलट है। वहीं उन्होंने इस खुशी के क्षण को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किय़ा।
रेंजरोवर इवोक और मर्सडीज बी-क्लास जैसी शानदार कारें
इससे पहले अभिनेता राजकुमार राव ने भी यही हार्ले डेविडसन फैट बॉब क्रूजर मोटरसाइकिल खरीदी थी। अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर राजकुमार राव ने ब्लैक पेंट शेड वाली बाइक खरीदी। वहीं उर्वशी ने भी अपने बाइक को यही काले रंग के शेड वाली बाइक गिफ्ट की है। उर्वशी के पास पहले से ही सफेद रंग की रेंजरोवर इवोक और मर्सडीज बी-क्लास जैसी शानदार कारें हैं।
Happy Diwali 💫🌟✨⚡️💥 @harleydavidson present for my baby bro 👶🏼 @yashrajrautela ♥️( Tag 5 bike 🏍 lovers)@aficionadoash.fatbob . @harleydavidson thank youu
.
.
.
.
.
.
.
.
.#love #urvashirautela #HappyDiwali #harleydavidson #bike #katyperry pic.twitter.com/CLXDcvyK8N
सिंह साहब द ग्रेट से शुरू किया करियर
उर्वशी ने अपना बॉलीवुड करियर 2013 में आई फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से शुरू किया था। दो साल बाद 2015 में उन्होंने मिस दिवा 2015 का खिताब हासिल किया और मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अपने भाई को यह शानदार गिफ्ट देते हुए उर्वशी ने लिखा, मेरे भाई के पास दुनिया की सबसे अच्छी बहन है। हम साल में कभी-कभार ही मिलते हैं और इस भाईदूज पर वे अपने भाई को काफी मिस कर रही है। वे उन्हें कुछ ऐसा सरप्राइज देना चाहती हैं, जिसे वे प्यार करें और मैन जानती हूं कि हार्ले डेविडसन देख कर उनकी आंखों में चमक आएगी।
फैट बॉब की कीमत 14.69 लाख रुपये
हार्ले डेविडसन फैट बॉब के बारे में बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये है। इसमें कैप्सूल शेप में ऑल-एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। वहीं इसमें Milwaukee-Eight 107 V-Twin इंजन लगा हुआ है, जो 145 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि हार्ले ने कभी इसकी पावर के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जाता है यह 80 बीएचपी का पावर देती है। इसका वजन 309 किग्रा है। भारत में फैट बॉब का मुकाबला Ducati Diavel और Yamaha V-Max जैसी बाइक्स से है।