सब्सक्राइब करें

Car Air Purifier: क्या आप कार में एयर प्यूरीफायर लगाकर निश्चिंत हो गए हैं? धोखे में मत रहिए, सच्चाई जानिए

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution AQI Do Car Air Purifiers really work myths about car air purifiers
Car Air Purifier - फोटो : For Reference Only
दिल्ली एनसीआर में हवा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के साथ कार एयर प्यूरीफायर काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसे कार के भीतर हवा की गुणवत्ता में सुधारने के एक संभावित समाधान के रूप में देखा जाता है। हालांकि इनकी बढ़ती लोकप्रियता के बीच, कई मिथक हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है। क्योंकि यूजर्स के पास कोई फैसले लेने से पहले सभी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उन्हें इन उपकरणों की वास्तविक क्षमताओं को समझने की जरूरत है।
Trending Videos
Air Pollution AQI Do Car Air Purifiers really work myths about car air purifiers
Car Air Purifier - फोटो : For Reference Only
कार एयर प्यूरीफायर सभी प्रदूषकों को खत्म कर देते हैं
जबकि कार एयर प्यूरिफायर केबिन के अंदर पार्टिकुलेट मैटर और कुछ वायुजनित प्रदूषकों को कम करने में महत्वपूर्ण रूप से मददगार होते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि वे सभी हानिकारक प्रदूषकों को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे भारी प्रदूषित क्षेत्रों में और ट्रैफिक की भीड़ के बीच वे इतने कारगर नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution AQI Do Car Air Purifiers really work myths about car air purifiers
Car Air Purifier - फोटो : For Reference Only
कार एयर प्यूरीफायर महंगे हैं और उनका रखरखाव करना मुश्किल है
कार एयर प्यूरीफायर तुलनात्मक तौर पर किफायती होते हैं। ज्यादातर कार एयर प्यूरीफायर का रखरखाव बहुत आसान है। कई प्यूरीफायर में ऐसे फिल्टर होते हैं जिन्हें आसानी से और सस्ते में बदला जा सकता है। इन उपकरणों के इष्टतम प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए फिल्टर को समय पर बदलना महत्वपूर्ण होता है।
Air Pollution AQI Do Car Air Purifiers really work myths about car air purifiers
Car Air Purifier - फोटो : For Reference Only
कार एयर प्यूरीफायर तुरंत हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं
हालांकि एयर प्यूरीफायर तेजी से कुछ प्रदूषकों को कम कर सकते हैं। लेकिन उनकी प्रभावशीलता डिवाइस की तकनीक (बाजार में कई प्रकार के प्यूरीफायर उपलब्ध हैं) और प्रदूषण की गंभीरता जैसे कारकों पर निर्भर करती है। सभी प्यूरिफायर एक जैसे नहीं बनाए जाते हैं और आपने जो लगाया है या पहले से इंस्टॉल करवाया है, उसके आधार पर प्यूरिफायर को हवा को फिल्टर करने और हवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय अंतर हासिल करने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
Air Pollution AQI Do Car Air Purifiers really work myths about car air purifiers
Car Air Purifier - फोटो : For Reference Only
कार एयर प्यूरीफायर सभी बदबू को दूर कर देते हैं
जबकि कुछ प्यूरीफायर में गंध को खत्म करने वाले फिल्टर होते हैं, लेकिन सभी मॉडल हर तरह की बदबू को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक प्यूरीफायर कार से सिगरेट के धुएं को हटाने में सक्षम हो सकता है। लेकिन यह पेट्रोल या डीजल के धुएं की गंध को खत्म करने में सक्षम नहीं हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed