सब्सक्राइब करें

Air Pollution: नहीं चला सकेंगे डीजल बीएस4 गाड़ी, वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पेश हुई नई नीति

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 02:04 PM IST
सार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने अगले पांच वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए एक नई नीति का एलान किया है। यह नई नीति तुरंत लागू करने के साथ ही सेक्टर के आधार पर एक्शन प्लान के साथ आती है। 

विज्ञापन
Air Pollution Commission for Air Quality Management CAQM announces new policy to fight air pollution in Delhi-NCR in next five years air quality management commission policy for clean air
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने अगले पांच वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए एक नई नीति का एलान किया है। यह नई नीति तुरंत लागू करने के साथ ही सेक्टर के आधार पर एक्शन प्लान के साथ आती है। नई नीति के मुताबिक यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 से ऊपर चला जाता है, तो दिल्ली और उसके आसपास और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के सीमावर्ती जिलों में आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को छोड़कर, सभी बीएस-4 चार पहिया डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। 
Trending Videos
Air Pollution Commission for Air Quality Management CAQM announces new policy to fight air pollution in Delhi-NCR in next five years air quality management commission policy for clean air
ऑटो - फोटो : अमर उजाला
डीजल ऑटो रिक्शा होंगे बंद
वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नई नीति के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा को 31 दिसंबर, 2024 तक चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य जिलों में इसे 31 दिसंबर, 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पालन किया जाएगा। नीति कहती है कि 1 जनवरी, 2023 से एनसीआर में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution Commission for Air Quality Management CAQM announces new policy to fight air pollution in Delhi-NCR in next five years air quality management commission policy for clean air
PUC - फोटो : Amar Ujala
PUC नहीं तो तेल नहीं
नीति इस बात पर भी रोशनी डालती है कि दिल्ली-एनसीआर में स्थित पेट्रोल-पंपों को 1 जनवरी, 2023 से उन वाहनों को ईंधन देने की इजाजत नहीं दी जाएगी जिनके पास वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी सर्टिफिकेट) नहीं है। दिल्ली और सभी एनसीआर राज्यों को एक विकसित करने के लिए सूचित किया गया है। 
Air Pollution Commission for Air Quality Management CAQM announces new policy to fight air pollution in Delhi-NCR in next five years air quality management commission policy for clean air
IGL CNG Pump - फोटो : For Reference Only
बनेगा सीएनजी नेटवर्क
लंबी दूरी के ट्रकों और अन्य वाणिज्यिक वाहनों को धीरे-धीरे गैस में बदलने (शिफ्ट) करने के लिए हाईवे के साथ-साथ एनसीआर में सीएनजी और एलएनजी ईंधन नेटवर्क बनाने की योजना है। राज्य सरकारों को उन वाहनों के लिए स्क्रैपेज नीति लागू करने का भी निर्देश दिया गया है जिनका अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Air Pollution Commission for Air Quality Management CAQM announces new policy to fight air pollution in Delhi-NCR in next five years air quality management commission policy for clean air
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
नीति का स्वागत है
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के संचालन समिति के सदस्य प्रो एसएन त्रिपाठी ने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए CAQM द्वारा विकसित क्षेत्रवार नीति एक स्वागत योग्य कदम है। त्रिपाठी ने कहा, "वायु प्रदूषण के आंकड़ों की गुणवत्ता को मजबूत करने और ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों को कवर करने के लिए सेंसर-आधारित निगरानी के जरिए अंतराल को भरने पर ध्यान देने से अधिकारियों को बेहतर शमन और उपशमन उपायों के लिए साक्ष्य-संचालित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed