{"_id":"62ce4bfd378de155646aa7b8","slug":"audi-a8-l-launched-in-india-know-audi-a8-l-2022-price-features-specifications-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Audi A8 L: ऑडी ने भारत में लॉन्च की नई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान कार, आकर्षक लुक के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Audi A8 L: ऑडी ने भारत में लॉन्च की नई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान कार, आकर्षक लुक के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:45 AM IST
सार
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने अपनी फ्लैगशिप सेडान कार नई Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई ऑडी ए 8 एल 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने अपनी फ्लैगशिप सेडान कार नई Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 3.0 लीटर के टीएफएसआई (पेट्रोल) इंजन से लैस ये कार 340 hp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। नई ऑडी ए 8 एल 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। नई ऑडी ए8 एल अपने नए डिजाइन, विभिन्न लग्जरी फीचर्स और टेक्नोलॉजी के ऑप्शंस के साथ "वोर्सप्रंग डर्च टेक्नोलॉजी" का स्टैंडर्ड मुहैया कराती है।
Trending Videos
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "ऑडी ए8एल यातायात के साधनों में किसी तरह का समझौता न करने का प्रतीक है। कार के नए मॉडल में ज्यादा ग्लैमर, यूजर्स के लिए आराम और आधुनिक तकनीक के कई फीचर्स हैं। नई ऑडी ए8 एल के साथ हम अपने समझदार उपभोक्ताओं को शानदार गाड़ी के साथ कार को अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने के कई विकल्प प्रदान करते हैं। ऑडी ए8 एल सेलिब्रेशन एडिशन और ऑडी की ए8 एल टेक्नोलॉजी को अपने उपभोक्ताओं के व्यक्तित्व की ज्यादा बेहतर ढंग से झलक देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।"
ढिल्लन ने यह भी कहा, "ऑडी ए8 एल के उपभोक्ताओं की संभावित जरूरतें बदल रही हैं। वह भावनात्मक और आरामदायक रूप से कहीं आने-जाने का अनुभव चाहते हैं। वह ऐसी गाड़ी चाहते हैं, जो उनके व्यक्तित्व पर बिल्कुल फिट बैठे। आजकर लोग कोई भी कार खरीदने के दौरान समय, जगह और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति जैसे प्रमुख कारकों को देखने के बाद ही फैसला करते हैं। इसके साथ ही वाहन की पांरपरिक मजबूती, परफॉर्मेंस और सुरक्षा से लेकर आराम और लग्जरी काफी जरूरी है। आडी ए8 एल उपभोक्ताओं की इन सभी जरूरतों को पूरा करती है। हमें यह पूरा विश्वास है कि हमारी यह नई गाड़ी उपभोक्ताओं को ऑडी फैमिली की कारों के प्रति ऑकर्षित करने का ट्रेंड जारी रखेगी।"
ढिल्लन ने यह भी कहा, "ऑडी ए8 एल के उपभोक्ताओं की संभावित जरूरतें बदल रही हैं। वह भावनात्मक और आरामदायक रूप से कहीं आने-जाने का अनुभव चाहते हैं। वह ऐसी गाड़ी चाहते हैं, जो उनके व्यक्तित्व पर बिल्कुल फिट बैठे। आजकर लोग कोई भी कार खरीदने के दौरान समय, जगह और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति जैसे प्रमुख कारकों को देखने के बाद ही फैसला करते हैं। इसके साथ ही वाहन की पांरपरिक मजबूती, परफॉर्मेंस और सुरक्षा से लेकर आराम और लग्जरी काफी जरूरी है। आडी ए8 एल उपभोक्ताओं की इन सभी जरूरतों को पूरा करती है। हमें यह पूरा विश्वास है कि हमारी यह नई गाड़ी उपभोक्ताओं को ऑडी फैमिली की कारों के प्रति ऑकर्षित करने का ट्रेंड जारी रखेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
- नए गतिशील डिजिटल मैट्रिक्स हेडलैंप्स ऑडी की स्टाइल में चार चांद लगाते है
- डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स में जगमगाता हुए ऑडी का लोगो मिलेगा। इसमें कार के अंदर जाने और बाहर निकालने के समय चुनिंदा एनिमिटेड फीचर्स मिलेंगे
- इसमें क्रोम एंगल्स के साथ काफी चौड़ी और स्पोटर्स अंदाज में बनाई गई सिंगल-फ्रेम ग्रिल भी मिलती है। इसकी क्रोम डिटेलिंग की गई है जिससे ऑडी ए 8 एल बिल्कुल उचित अंदाज में चमक बिखरेती है
- गाड़ी के पिछले हिस्से में लगी ओईएलडी की अनोखी टेल लाइट्स लगी है
- प्रॉक्सिमिटी लाइटिंग
- गाड़ी में लाइटिंग का पैटर्न ऑडी ड्राइव सिलेक्ट के माध्यम से डायनैमिक मोड को अपनाता है
- यह 8 बेहतरीन बाहरी रंगों में उपलब्ध है, जिसमें टेरा ग्रे, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन, फर्मामेंट ब्लू, फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर वाइट, मैनहटन ग्रे, वसुवियस ग्रे और माइथोस ब्लैक शामिल है
- ग्रेफाइट ग्रे पॉलिश, 5 आर्म टर्बाइन इंजन के साथ नए ड्यूल टोन के 48.26 सेमी (19 इंच) मिश्र धातु के पहिये भी मिलते हैं
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
इंटीरियर और शानदार केबिन
- रियर सीट एक्जीक्यूटिव पैकेज -पिछली सीट झुकाई जा सकती है
- इसमें यात्रियों की व्यक्तिगत सुविधाओं को ध्यान में रखकर मसाज और वेंटिलेशन की सुविधा भी दी गई
- 2 मसाज प्रोग्राम और 3 इंटेंसिटीज के साथ पैरों के गर्म मसाज की सुविधा
- पिछली सीटों पर एंटरटेनमेंन की स्क्रीन लगी है
- पिछली सीट पर रिमोट की सुविधा है
- वैल्कोना लेदर सीट अपहोल्स्ट्री
- गाड़ी की अगली और पिछली सीटें 8 मसाज फंक्शन और 3 इंटेंसिटीज स्तरों के साथ आती है
- इसमें टच के साथ एमएमआई नैविगेशन प्लस और सटीक एवं आसान संचालन के लिए टच व हैप्टिक फीडबैक मिलता है
- हेडअप डिस्प्ले और ऑडी वर्चुअल कॉकपिट आपकी नजरों के सामने सारी जानकारी ले जाता है
- ऑडी स्मार्टफेस इंटरफेस
- एयर आयोनाइजर के साथ इसमें 4 जोन की एयर कंडीशनिंग की सुविधा मिलती है, खुशबूदार हवा केबिन को हर समय तरोताजा रखती है
- इसमें 30 रंगों के साथ अनुकूल लाइटिंग है
- इसमें 3 डी साउंड के साथ बैंग एंड ओल्फसेन एडवांस्ड साउंड सिस्टम है। यह 23 स्पीकर, 23 चैनल बियोकोर एंप्लिफायर, 3डी फ्रंट एंड रियर सराउंड साउंड से लैस है। यह अपने आप बेहतरीन ऑडियो जेनरेट करता है, जिससे कार में बैठे लोगों को बेहतरीन ऑडियो सुनने को मिलता है
- यह 4 इंटीरियर रंगों- मदर ऑफ पर्ल बीज, कॉग्नैक ब्राउन, सार्ड ब्राउन और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है
विज्ञापन
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
इंजन और परफॉर्मेंस
आराम और तकनीक
- Audi A8 L सेडान कार डायनैमिक 3.0 लीटर के गतिशील टीएफएसआई (पेट्रोल) और 48 वोल्ट के माइल्ड हाइब्रिड इंजन से लैस है। ऑडी ए8 एल 340 hp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ऑडी ए8 एल 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है
- बेहतरीन ड्राइविंग के लिए अनुकूल एयर सस्पेंशन के मानक साथ शानदार क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है
- प्रिडक्टिव एयर सस्पेंशन कार में बैठने वाले यात्रियों को बेमिसाल आराम मुहैया कराता है
- यह सिस्टम फ्रंट कैमरे के इस्तेमाल से सड़क पर आने वाले उतार-चढ़ाव और सड़क की स्थिति का जल्द ही अनुमान कर ड्राइवर को बेहतरीन सुविधा देने के उसी के अनुसार सस्पेंशन को एडजस्ट कर देता है
- इसमें भविष्य की स्थिति के अनुसार 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड की बढ़ोतरी हो सकती है
- कार में एलिवेटेड एंट्री का फंक्शन दिया गया है, जिससे गाड़ी में आसान ढंग से एंट्री करने और बाहर निकलने के लिए दरवाजे 50 mm की ऊंचाई पर खुलते हैं
- ऐक्टिव रोल एंड पिच रिडक्शन
- कम्फर्ट प्लस से गाड़ी आसानी से घुमाना सुनिश्चित होता है, जो पार्श्व ताकतों को कम करती है
- ड्राइविंग के बेमिसाल अनुभव के लिए ऑडी ड्राइव सिलेक्ट का फीचर भी प्रदान किया गया है
आराम और तकनीक
- मैट्रिक्स एलईडी रियर रीडिंग लाइट
- कार के दरवाजों के लिए पावर लैचिंग
- स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल
- अगले हिस्से में वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स
- सामान रखने की जगह को खोलने और बंद करने के लिए सेंसर कंट्रोल के साथ कंफर्ट की गई है
- पैनोरेमिक सनरूफ
- रियर यूएसबी सी पोर्ट
- 230 वॉट का सॉकेट
- ऑडी एक्सक्लूसिव कूल बॉक्स

कमेंट
कमेंट X