{"_id":"63c109142efb87366a523dbe","slug":"auto-expo-2023-ultraviolette-automotive-unveiled-f99-factory-racing-platform-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: अल्ट्रावॉयलेट ने लॉन्च किया भारत का पहला हाई-परफॉर्मेंस टू-व्हीलर ई-मोटरस्पोर्ट प्लेटफॉर्म","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: अल्ट्रावॉयलेट ने लॉन्च किया भारत का पहला हाई-परफॉर्मेंस टू-व्हीलर ई-मोटरस्पोर्ट प्लेटफॉर्म
Fri, 13 Jan 2023 01:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle at Auto Expo 2023
- फोटो : Ultraviolette
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, F77 की निर्माता Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. (अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव प्रा. लि.) ने ऑटो एक्सपो 2023 में F99 फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप ने इसके साथ हाई-स्पीड रेसिंग की दुनिया में एंट्री का एलान किया है। यह ईवी मोटरसाइकिल ज्यादा मोबिलिटी वाली लोकेशंस में अत्याधुनिक इनोवेशन आगे बढ़ाने का वादा करती है।
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle at Auto Expo 2023
- फोटो : Ultraviolette
पावर और स्पीड
भारत में पहला इलेक्ट्रिक मोटरस्पोर्ट्स ओरिएंटेड वाहन बनने के लिए तैयार, F99 फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए टेक्नोलॉजी और क्षमताओं का निर्माण करने के लिए दोनों दुनिया -एविएशन और रेसिंग से प्रेरणा लेता है। F99 प्लेटफॉर्म को सभी जरूरी सुरक्षा जांच सुनिश्चित करते हुए पावरट्रेन से अधिकतम पावर जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। जिसकी वजह से यह 65 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और इसमें 200 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की टॉप स्पीड हासिल होती है।
भारत में पहला इलेक्ट्रिक मोटरस्पोर्ट्स ओरिएंटेड वाहन बनने के लिए तैयार, F99 फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए टेक्नोलॉजी और क्षमताओं का निर्माण करने के लिए दोनों दुनिया -एविएशन और रेसिंग से प्रेरणा लेता है। F99 प्लेटफॉर्म को सभी जरूरी सुरक्षा जांच सुनिश्चित करते हुए पावरट्रेन से अधिकतम पावर जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। जिसकी वजह से यह 65 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और इसमें 200 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की टॉप स्पीड हासिल होती है।
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle at Auto Expo 2023
- फोटो : Ultraviolette
कंपनी का कहना है कि अल्ट्रावायलेट अपनी एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी, ड्राइवट्रेन इंजीनियरिंग, मैटीरियल इनोवेशन, कार्बन कंपोजिट सहित, और हाई स्पीड एयरोडायनेमिक्स के लेवरेजिंग प्रिंसिपल्स को देखते हुए F99 प्लेटफॉर्म के साथ भारत में टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट में लगातार तरक्की कर रही है। ये प्रगति F99 प्लेटफॉर्म को शानदार परफॉर्मेंस और दक्षता प्रदान करने में मदद करती हैं। अपनी तरह के पहले प्लेटफॉर्म को बहुत ज्यादा तरीकों से कस्टमाइज करने के एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं। जिससे राइडर को उनकी राइडिंग स्टाइल और निर्माण के अनुसार उनके राइडिंग पोस्चर को कस्टमाइज्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
इस नए लॉन्च को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए, अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक और सीईओ, नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, "रेसिंग की दुनिया बेहद चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह व्हीकल को उसकी क्षमता से परे धकेलने के लिए मजबूर करती है, और यही इनोवेशन को आगे बढ़ाता है। F99 फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफॉर्म ने आज हमें ईवी स्पेस में पारंपरिक तकनीकों से परे सोचने के लिए प्रेरित किया। हमें विश्वास है कि F99 प्लेटफॉर्म से उभरने वाला इनोवेशन भविष्य में जनता के लिए अपना मार्ग प्रशस्त करेगा। एविएशन और रेसिंग प्रिंसिपल्स के कॉम्बीनेशन से, हम दुनिया में सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक वाहन लाने का इरादा रखते हैं।"
विज्ञापन
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक और सीटीओ नीरज राजमोहन ने कहा, "F77 को मिला जबरदस्त रिस्पांस अल्ट्रावॉयलेट की अत्याधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री में पहली बार पेश की गई विशेषताओं का नतीजा है। हम ईवी स्पेस में टेक्नोलॉजी इनोवेशन में अग्रणी बने रहेंगे और F99 फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफॉर्म इस मिशन को आगे बढ़ाएगा। भारत से आने वाले सबसे एडवांस्ड पावरट्रेन आर्किटेक्चर और बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ, हम विश्व स्तर पर इनोवेशन में सबसे आगे रहना चाहते हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य ग्राहकों के लिए लगातार एडवांस्ड और प्रमुख टेक्नोलॉजी और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देना है, चाहे वह रेस ट्रैक पर हो या सड़कों पर।"