फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में Hyundai Venue का प्रोडक्शन हुआ शुरू, 21 मई को होगी लांच

Tue, 07 May 2019 12:53 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 07 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
2019 Hyundai Venue production starts, launch on 21 May 2019
hyundai Venue

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘Venue’ का भारत में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने चेन्नई के नजदीक श्रीपेरंबुदूर प्लांट से रोल आउट किया है। भारत में नई Venue को 21 मई को लांच किया जायेगा।

पहली बार 17 मई को लोगों के सामने आई Venue

2019 Hyundai Venue production starts, launch on 21 May 2019
hyundai venue
कंपनी ने भारत में सबसे पहले 17 मई को नई Venue को पेश किया था।  2 मई को कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी थी। महज 1 ही दिन में इस कार को 2 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली जोकि एक रिकॉर्ड भी है।
भारत में इस गाड़ी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
 

Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार

2019 Hyundai Venue production starts, launch on 21 May 2019
Hyundai venue cabin
नई Venue एक  सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। नई Venue देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स  मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं  इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,770 mm और ऊंचाई 1,590 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2,500 mm है। तो कुल मिलाकर  नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षित नजर आ आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Venue में मिलेगा 3 इंजन का ऑप्शन

2019 Hyundai Venue production starts, launch on 21 May 2019
hyundai venue look
नई Venue में 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा, जोकि क्रमशः 1.0L पेट्रोल,  1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे, विस्तार से जाने तो इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका  1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि  इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम  का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। यानी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनने की आजादी होगी।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed