सब्सक्राइब करें

सुपर लग्जरी कारों से भी महंगी हैं भारत में मिलने वाली ये 6 सुपर बाइक्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 06 May 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
6 Most expensive Super bikes on sale in India
Most expensive Super bikes

अगर आप सच्चे बाइक प्रेमी हैं तो आपको लिए बाइक की कीमत कोई मायने नहीं रखती होगी। भारत में हर जरूरत के हिसाब से बाइक्स मौजूद हैं। यहां हम आपको भारत में मौजूदा 6 ऐसी सुपर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत एक सुपर लग्जरी कार से भी कहीं ज्यादा है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Trending Videos

BMW HP4 Race

6 Most expensive Super bikes on sale in India
BMW HP4 Race
  • BMW HP4 Race
  • इंजन: 999cc
  • कीमत: 85 लाख रुपए

भारत में बिकने वाली सुपरबाइक्स की रेस में यह बाइक्स फिलहाल काफी आगे है। BMW मोटराड HP4 रेस की भारत में कीमत 85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह दुनिया की पहली प्रोडक्शन बाइक है जिसका मेनफ्रेम पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बना है जिसकी वजह से यह वजन में हल्की और परफॉरमेंस से सबसे आगे है। इस बाइक का फ्रेम का वजन सिर्फ 7.8 किलोग्राम है। इस बाइक का कुल वजन 171 किलोग्राम है। इसमें लगा 999cc का इंजन 215 hp  और 120 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kawasaki Ninja H2R

6 Most expensive Super bikes on sale in India
Kawasaki Ninja H2R
  • Kawasaki Ninja H2R
  • इंजन: 998 cc
  • कीमत: 72 लाख रुपए
Kawasaki Ninja H2R भारत में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी बाइक है। फिलहाल इस बाइक की कीमत 72 लाख रुपए है। इसमें लगा 998 cc का इंजन बेहद दमदार है जोकि 326 hp का पावर और 165 Nm का टॉर्क देता करता है। यह रेसिंग बाइक है और इसे रेसिंग ट्रैक पर ही दौड़ाया जा सकता है। इसका लुक बेहद आक्रामक है और सेफ्टी के लिए सभी जरूरी फीचर्स की भरमार है।
 

  Indian Roadmaster

6 Most expensive Super bikes on sale in India
Indian Roadmaster
  • Indian Roadmaster
  • इंजन: 1811cc
  • कीमत: 42.15 लाख रुपए

इंडियन मोटरसाइकल्स एक अमेरिकन ब्रैंड है। Indian Roadmaster कंपनी का फ्लैगशिप प्रॉडक्ट है। इसकी कीमत 42.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। बाइक में 1811cc का इंजन लगा है जो  73 hp और 138.9 Nm का टॉर्क देता है। कहते हैं जब यह बाइक चलती है तो इसका साउंड दिल जीत लेता है। कभी मौका मिले तो एक बार इसकी सवारी जरूर कीजिये।   
 

विज्ञापन

Harley-Davidson CVO Limited

6 Most expensive Super bikes on sale in India
Harley-Davidson CVO Limited
  • Harley-Davidson CVO Limited
  • इंजन: 1923cc
  • कीमत: 51.73 लाख रुपए

यह एक लग्जरी प्रीमियम बिग सुपर क्रूजर बाइक है। इसका डिजाइन और फीचर्स इसकी बड़ी खूबियां हैं। भारत में Harley-Davidson CVO Limited की कीमत 51.73 लाख रुपये रखी है। बाइक में 1923cc का दमदार इंजन दिया गया है जो 167 Nm का टॉर्क देता है। हाइवे पर इस बाइक की परफॉरमेंस गजब की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed