फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिस्काउंट सेल धमाके के बावजूद, बिक्री धड़ाम

Tue, 04 Apr 2017 02:23 PM IST
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
after heavy discount sales comes down of two wheeler vehicle
टू व्हीलर्स डिस्काउंट सेल।

30 व 31 मार्च बीते हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है। ये दोनों दिन लोगों के लिए काफी खास बन गए थे क्योंकि इसदिन दुपहिया कंपनियों ने अब तक की सबसे बड़ी डिस्काउंट सेल लगाई थी। इसका असर ये हुआ था कि डीलर्स का सारा बीएस3 स्टॉक खत्म हो गया था और हर किसी ने अपने दरवाजे पर आउट ऑफ स्टॉक या फिर बीएस3 वाहन उपलब्‍ध नहीं हैं का बोर्ड लगा दिया था। लोग भटकते रह गए उन्हें बीएस3 स्कूटर या मोटरसाइकिल डिस्काउंट रेट पर नसीब नहीं हुए। लेकिन जब दुपहिया कंपनियों का सेल्स डेटा सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि इन कंपनियों की बिक्री इस महीने काफी कम रही। होंडा मोटरसाइकिल, हीरो व बजाज की बिक्री में मार्च महीने में कमी आई है। 

after heavy discount sales comes down of two wheeler vehicle
होंडा टू व्हीलर्स

होंडा मोटरसाइकि‍ल की सेल मार्च 2017 में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी घटकर 3.65 लाख यूनि‍ट्स रही जबकि पि‍छले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.81 लाख यूनि‍ट्स था। हालांकि फाइनेंशियल इयर के हिसाब से बात करें तो कंपनी को 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2016-17 में कंपनी ने लगभग 50 लाख यूनिट की बिक्री की। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा महज 44.83 लाख यूनिट का ही था। 
 

after heavy discount sales comes down of two wheeler vehicle
हीरो
हीरो ने मार्च माह में थोड़ी बढोत्तरी तो दर्ज की है लेकिन डिस्काउंट धमाके का असर इस पर भी खास नजर नहीं आया। इस महीने कंपनी ने 6.09 लाख यूनिट की बिक्री की जो कि पिछले साल इसी माह में 6.06 लाख यूनिट ही थी। वित्त वर्ष की बात करें तो 2016-17 में हीरो ने 66.63 लाख यूनि‍ट्स की बिक्री की है यह आंकड़ा पिछले साल 66.32 लाख यूनि‍ट्स का था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after heavy discount sales comes down of two wheeler vehicle
टीवीएस ज्युपिटर।
वहीं दूसरी ओर बीएस3 का असर  टीवीएस की बिक्री पर नहीं पड़ा और कंपनी की डोमेस्‍टि‍क सेल ग्रोथ मार्च 2017 में 8.4 फीसदी रही। कंपनी ने इस दौरान 2.16 लाख यूनि‍ट्स बेचे जबकि पहले पिछले साल इस माह में यह आंकड़ा 2 लाख यूनि‍ट्स का था। कंपनी ने स्‍कूटर सेल में 23.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है, वहीं मोटरसाइकि‍ल की सेल्‍स में 10.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।  

 
विज्ञापन
after heavy discount sales comes down of two wheeler vehicle
सुजुकी मोटरसाइकिल
मार्च में सुजुकी की सेल ग्रोथ 74 फीसदी बढ़कर 36,029 यूनि‍ट्स रही जबकि पहले यह आंकड़ा 20,673 यूनि‍ट्स का था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed