{"_id":"5c9f72e3bdec2213f6783e05","slug":"after-kaitrina-kaif-bollywood-actor-sanjay-dutt-purchase-land-rover-range-rover-vogue-se-diesel-lwb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैटरीना कैफ के बाद संजय दत्त भी हुए इस कार के दीवाने, चुनिंदा हस्तियों में हुए शुमार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कैटरीना कैफ के बाद संजय दत्त भी हुए इस कार के दीवाने, चुनिंदा हस्तियों में हुए शुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 30 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt range rover 4545
Link Copied
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 2.33 करोड़ की रेंज रोवर की Vogue SE Diesel LWB कार खरीदी थी। कैटरीना को यह कार किसी ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद को गिफ्ट की थी। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में नई लैंड रोवर रेंज रोवर वोग खरीदी है। वोग खरीदने के बाद संजय दत्त भी उन हस्तियों में शामिल हो गए हैं, जिनके पास यह शानदार एसयूवी है।
Trending Videos
एक्स-शोरूम कीमत 2.33 करोड़ रुपये
2 of 5
Sanjay Dutt Range Rover Vogue SE Diesel LWB
मुंबई के अखबार मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सजंय दत्त ने हाल ही में नई एसयूवी खरीदी है, हालांकि उसकी केवल फ्रंट की फोटो ही लीक हुई हैं। संजय दत्त की रेंज रोवर का सही-सही वैरियंट तो पता नहीं चला है। लेकिन दिखने में यह रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस (LWB) डीजल वैरियंट जैसा लग रहा है। इस वैरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.33 करोड़ रुपये है। रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस भारतीय कार बाजार की सबसे महंगी एसयूवी में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन प्लेट पर “4545” सिग्नेचर नंबर
3 of 5
sanjay dutt audi
वहीं संजय दत्त ने अपनी रेंज रोवर के लिए नंबर भी बड़ा यूनीक लिया है। उन्होंने कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट पर “4545” सिग्नेचर नंबर लिया है। रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस में फ्रंट में शार्प एलईडी डीआरएल लगी हैं। वहीं इसमें 4.4 लीटर का SDV8 8 सिलेंडर इंजन लगा है, जो 3500 आरपीएम पर 335 बीएचपी की पावर और 1740 आरपीएम पर 740 एनएम का टार्क देता है। रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस 4 व्हील ड्राइव है और 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
एक्स्ट्रा लेग स्पेस मिलता है
4 of 5
Alia Bhatt range rover
रेंज रोवर बेहद लग्जरी गाड़ी है, जिसके इंटीरियर भी बहुत शानदार हैं। इसमें एक्स्ट्रा लेग स्पेस मिलता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में थकान नहीं होती। पिक्चर्स में इसमें अंदर लाल रंग का इंटीरियर दिखाई दे रहा है। वहीं बाहर सफेद रंग लंबी एसयूवी का फील देता है। भारत में रेंज रोवर रेगुलर व्हीलबेस वैरियंट में भी आती है।
विज्ञापन
अमिताभ के पास भी है रेंज रोवर
5 of 5
amitabh bachchan range rover
अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड में रेंज रोवर के चाहने वालों की बात करें, तो अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मलायका अरोड़ा, अजय देवगन, शाहरुख खान लंबे समय से रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपनी मां सलमा खान को रेंज रोवर का ऑटोबॉयोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन गिफ्ट किया था। हालांकि मां को उनका यह गिफ्ट पसंद नहीं आया था। सलमान की इस एसयूवी की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1.87 करोड़ रुपए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।