पूरी तरह से नई सुजुकी स्विफ्ट डिजायर की पहली तस्वीर अब दुनिया के सामने आ चुकी है। तीसरी पीढ़ी डिजायर का एक्सटीरियर व इंटीरियर कैसा दिखता है इसका खुलासा एक ऑटो पोर्टल पर प्रकाशित तस्वीरों के जरिए हुआ है। इस कार की संभावित लॉन्चिंग मई में है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह लोकप्रिय सेडान कैसी है व इसकी स्टाइलिंग कैसी है। आइए आप भी देख लीजिए इसकी तस्वीर को।
{"_id":"58e241664f1c1b4c3e5b4f74","slug":"all-new-swift-dzire-all-pictures-leaked-before-launching-in-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई स्विफ्ट डिजायर की तस्वीरें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई स्विफ्ट डिजायर की तस्वीरें
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
नई स्विफ्ट डिजायर।
- फोटो : GaadiWaadi.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई स्विफ्ट डिजायर।
- फोटो : GaadiWaadi.com
इसका सामने का हिस्सा काफी हद तक नई स्विफ्ट जैसा है। इसका बोनट, फेंडर और हेडलैंप का अंदाज एकदम नहीं बदला है। इसके निचले वेरिएंट में स्टैंडड्र हैलोजन बल्ब रहेंगे जबकि उच्च वेरिएंट में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी प्रोजेक्टर हेडलैंप को एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट के साथ देगा। इसका ग्रिल भी स्विफ्ट जैसा है पर अब ये ज्यादा गोलाकार है। अब इसमें मोटा क्रोम चारों ओर दिया गया है जिसमें पूरी तरह से नया बंपर शामिल है और यह इस सेडान को एक अलग पहचान देता है।
नई स्विफ्ट डिजायर।
- फोटो : GaadiWaadi.com
पहले के मुकाबले अब यह ज्यादा संतुलित लगती है मौजूदा डिजायर के मुकाबले। इसका बूट दिखने में बड़ा लग रहा है तथा इसे बेहतरीन अंदाज में इसमें फिट किया गया है जिससे यह और सौम्य बन गई है। इसका छत अब ज्यादा कर्वी है तथा इसके सी पिलर का प्रवाह पीछे के ओर बहुत खूबसूरती के साथ जाकर मिल गया है। इस तरह से यह एक अच्छे डिजाइन वाली कार बन पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई स्विफ्ट डिजायर।
- फोटो : GaadiWaadi.com
पिछला हिस्सा कुछ हद तक मौजूदा डिजायर से मिलता है पर इसमें अब फर्क है। इसकी टेल लाइट बड़ी है व इसका डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह और ज्यादा चौड़ी नजर आती है। इसकी सामने आई तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि इसका केबिन कैसा होगा। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इस कार में पूरी तरह से नया डैशबोर्ड दिया गया है जो कि नई स्विफ्ट में भी है। इसका एयरकॉन वेंट भी अलग अंदाज में दिया गया है साथ ही इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल भी रहेगा। इस गाड़ी के इंटीरियर में ब्लैक और बेज प्लास्टिक नजर आ रहा है जिसे नकली लकड़ी के साथ दिया गया है।
विज्ञापन
नई स्विफ्ट डिजायर।
- फोटो : GaadiWaadi.com
नई डिजायर में इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.2 लीटर के12 पेट्रोल इंजन व कंपनी का लोकप्रिय 1.3 लीटर डीजल इंजन लगा है। इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसके गियरबॉक्स में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। इसका सीधा मुकाबला फोक्सवैगन एमियो, हौंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट, टाटा जेस्ट, फिगो एस्पायर जैसी गाड़ियों से होगा।