कल की सुबह आपका स्वागत करेंगे देश में हो चुके ढेर सारे बदलाव। 1 अप्रैल से गाड़ियां महंगी हो रही हैं, नया कानून लागू हो रहा है तो वहीं कई ऑटो कंपनियों ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। अगर आपकी दिलचस्पी ऑटो में है तो आइए आपको बता दें कि ऑटो वर्ल्ड 1 अप्रैल से कितना बदल जाएगा। आइए आपको ऑटो की दुनिया के कुछ जरूरी बदलावों से मुखातिब करवा देते हैं।
{"_id":"58de206f4f1c1b370763e7ae","slug":"automobile-world-is-changing-completely-from-1st-of-april-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से यूं बदल जाएगा \"ऑटो वर्ल्ड\"","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
1 अप्रैल से यूं बदल जाएगा "ऑटो वर्ल्ड"
Updated Fri, 31 Mar 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
ऑटो की दुनिया 1 अप्रैल से बदल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस4
बीएस4 मानक होगा लागू
1 अप्रैल से गाड़ियों पर नया कानून लागू हो रहा है। वातावरण को स्वच्छ व हेल्दी रखने के लिए अब पुराने मानक वाले बीएस 3 वाहन देश में नहीं बिकेंगे। पुराने वाहनों को बेचने की अनुमति महज 31 मार्च तक ही थी। देश की सभी ऑटो कंपनियां अब बीएस4 के हिसाब से ही अपनी गाड़ियां बनाएंगी व बेंचेगी। बीएस4 के अनुरूप ईंधन तैयार करने के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ से अधिक का खर्चा किया है। इसके तहत कंपनियों अपनी गाड़ियों के एग्जॉस्ट सिस्टम व इंजन में बदलाव किए हैं। ये नियम हर तरह के वाहन पर पूरे देश में लागू होगा। इसके साथ ही ऑटो कंपनियों को 2020 तक का समय दिया गया है जिससे वो उसके अनुरूप खुद को ढाल सकें। अब बीएस5 देश में लागू नहीं होगा।

मोटरसाइकिलों में 1 अप्रैल से जलती रहेंगी लाइटें।
बाइक में जलती रहेगी लाइट
बीएस4 के साथ ही एक और नियम दुपहिया वाहनों पर लागू हुआ है वह है ऑटो हेडलैंप्स ऑन का। अब वही दुपहिया 1 अप्रैल से बिकेंगे जिसमें एएचओ होगा। बाइक या स्कूटर का इंजन शुरू होते ही यह लाइट खुद ब खुद ऑन हो जाती है। अगर आपको किसी स्कूटर या बाइक की लाइट जलती दिखे तो उसे बंद करवाने के लिए अनुरोध न करें, और अगर आपके नए बाइक या स्कूटर की लाइट जल रही हो तो उसे मेकैनिक के पास न ले जाएं। अब यह एक नया फीचर है जो अस्तित्व में आ गया है।

कावासाकी की मोटरसाइकिल बजाज के शोरूम पर 1 अप्रैल से नहीं मिलेगी।
बजाज के शोरूम पर न खरीदने जाएं कावासाकी
अब बजाज के शोरूम पर 1 अप्रैल से कावासाकी की मोटरसाइकिलें नहीं मिलेंगी। बजाज ने केटीएम के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए यह फैसला किया है। अगर आपके पास कावासाकी की कोई भी मोटरसाइकिल है तो अब आप उसे सिर्फ कावासाकी के सर्विस सेंटर पर ही सही करवाने ले जाएं। कावासाकी के कई शोरूम देश में खुल चुके हैं।

1 अप्रैल से अब सियाज नेक्सा पर ही मिलेगी।
मारूति के शोरूम पर नहीं मिलेगी सियाज
1 अपैल को लोग भले ही लोग अप्रैल फूल दिवस मनाते हों। लेकिन इस दिन इतने जरूरी फैसले किए गए हैं कि अब इस दिवस का नाम बदल दिया जाए तो गलत नहीं होगा। अब मारूति अपनी मिड साइज सेडान को नेक्सा के तहत 1 अप्रैल से बेचना शुरू कर रही है। ऐसे में जब आप इस कार को खरीदने निकलें तो पता करें कि आसपास नेक्सा कहां है।