Maruti Vitara Brezza देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस साल जनवरी में ही सबसे ज्यादा बिक्री विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट की रही। वहीं अगर आप ब्रेजा जैसी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो लग्जरी एसयूवी कारों का रुख कर सकते हैं, जो आपको विटारा ब्रेजा की कीमत में आसानी से मिल जाएंगी। विटारा ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए तक है। हम बता रहे हैं आपको सस्ती लग्जरी एसयूवी के बारे में...
Vitara Brezza की कीमत में मिल रही हैं BMW, AUDI जैसी महंगी लग्जरी एसयूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू एक्स3
वहीं ब्रेजा से कंम कीमत में आप बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। एक्स3 हर लिहाज से एक्स1 से ज्यादा लग्जरी है। एक्स3 की कीमतों की बात करें, तो इसकी वर्तमान कीमत 56 लाख रुपए है, जो ब्रेजा से 6 गुना महंगी है। एक्स3 जितनी महंगी है, तो फीचर भी उसके उतने ही दमदार हैं। सेकेंड हैंड कार बाजार में 2010 मॉडल की बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव 20डी मिल रही है। 85 हजार किमी चल चुकी एक्स3 बेहद आसानी से 8.50 लाख रुपए में मिल रही है। एक्स3 में 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिल रहा है, जो 190 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका माइलेज डीजल पर 16.4 किमी और पेट्रोल पर 13.32 किमी प्रति लीटर है।
बीएमडब्ल्यू एक्स1
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो ब्रेजा की कीमत में बीएमडब्लू एक्स1 बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। यहां सेकेंड हैंड कार बाजार में 74 हजार किमी तक हुई 2012 मॉडल की एक्स1 आपको बेहद आसानी से 9.80 लाख रुपए में मिल सकती है। नई एक्स1 की कीमत ब्रेजा से तीन गुना ज्यादा 35.19 लाख रुपए है। वहीं इसका माइलेज भी 20.68 किमी प्रति लीटर है। एक्स1 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 188 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं लग्जरी के मामले में एक्स1 का कोई सानी नहीं है। एक्स1 में कई ऐसे फीचर हैं, जो अभी तक ब्रेजा और नेक्सन जैसी कारों में लॉन्च ही नहीं हुए हैं। वहीं स्पेस के मामले में एक्स1 लाजवाब है।
मर्सडीज बेंज एम-क्लास
जर्मन कार कंपनी डेमलर क्रिसलर की सुपर लग्जरी मर्सडीज बेंज एम-क्लास एसयूवी हर माइने में लाजवाब है। कभी यह अपने वक्त की बेताज बादशाह रह चुकी है। हालांकि कंपनी अब इसका प्रोडक्शन बंद कर चुकी है, लेकिन सेकेंड हैंड कार मार्केट में यह आज भी उपलब्ध है। मर्सडीज का ML 320 CDI 2009 में 3.0 लीटर का वी6 डीजल इंजन लगा है, जो जबरदस्त 224 बीएचपी की पॉवर और 535 एनएम टॉर्क देता है। यह एसयूवी 1.27 लाख रुपए किमी चली हुई है, और असल मायने में यह कुछ भी नहीं है। 2009 में इसकी 61.25 लाख रुपए थी, वहीं यह अब मात्र 10.65 लाख तक की कीमत में उपलब्ध है।
बीएमडब्ल्यू एक्स5
बीएमडब्ल्यू की यह कार सबसे महंगी कारों में से एक है। कार के दीवानों के लिए यह किसी ‘उड़नतश्तरी’ से कम नहीं है। इसकी पॉवर और टॉर्क इतना जबरदस्त है, कि कोई भी इंडियन कार इसके आगे फेल है। 2009 मॉडल की 7 सीटर BMW X5 xDrive 30d की कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे। कभी जब ये लॉन्च हुई थी तब इसक कीमत 69.4 लाख रुपए थी। वहीं कार मार्केट में 70 से 80 हजार किमी चली हुई एक्स5 मात्र 11 लाख रुपए तक कीमत में मिल रही हैं। एक्स5 में 2993 सीसी का 3.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 258 बीएचपी की पॉवर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह एसयूवी 15.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इसमें 8 स्पीड 4 व्हील ड्राइव वाला गियरबॉक्स लगा है।