घर या कार लेते समय कई लोगों को लोन का सहारा लेना पड़ता है। एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए घर की अन्य जिम्मेदारियों के साथ कार लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनके पास लोन लेने का ही ऑप्शन बचता है। लकिन कई बार बाद में इसे चुकना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कार खरीदने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लोन लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको आगे चलकर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े और इसका बोझ आप जल्द से जल्द उतार सकें। आपको लोन लेते समय हमेशा अवधि का विकल्प चुनना चाहिए। भले ही भले ही ऋणदाता कम ईएमआई अमाउंट भुगतान करने के लिए लंबी अवधि के लोन की पेशकश करते हैं, लेकिन इसके साथ आपको अधिक ब्याज भी भरना पड़ता है। इसलिए आपके लिए छोटा कार्यकाल का लोन ही एक सही विकल्प है।
{"_id":"61f3d91275b0cf2fce750f50","slug":"car-loan-tips-keep-this-in-mind-while-taking-a-car-loan-auto-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Loan Tips: कार लोन लेने की है योजना, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, बाद में नहीं आएगी कोई दिक्कत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Car Loan Tips: कार लोन लेने की है योजना, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, बाद में नहीं आएगी कोई दिक्कत
Fri, 28 Jan 2022 07:09 PM IST
ज्योति मेहरा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, ऋणदाता आमतौर पर एक लंबी अवधि के लिए कार लोन पर ब्याज दर वसूलते हैं। वहीं उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि ये अतिरिक्त ऋण जोखिम की भरपाई के लिए बैंकों का तरीका होता है, जो उधारकर्ता से ली जा सके।
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- ध्यान में रखने वाली बात ये भी है कि कार की औसत उपयोग अवधि आमतौर पर 5-6 वर्ष की होती है। इसके बाद इसे या तो बेच दिया जाता है या फिर पुराने डीलर को दे दिया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबी अवधि के ऋण की अवधि परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि कार मालिक को कार बेचने के बाद भी बैंक को बकाया ऋण चुकाना जारी रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- साथ ही कार निर्माता आमतौर पर कार पर 8 साल की वारंटी नहीं देते हैं, इसलिए कार खरीदने के कुछ वर्षों के बाद से ही रखरखाव पर भारी शुल्क लगना शुरू हो जाता है। इस खर्चे के साथ ईएमआई शुल्क आपके लिए भारी बोझ बन सकता है।
विज्ञापन
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- कार लोन चुनते समय सावधान रहने की जरूर होती है। ब्याज दर के साथ-साथ प्रोसेसिंग शुल्क, प्री-पेमेंट शुल्क और कार लोन से जुड़े अन्य शुल्कों के बारे में भी सही से जांच करनी चाहिए।