फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार: फुल चार्ज में चलती है 200 किमी, एक किमी चलाने का खर्च सिर्फ 40 पैसे

Fri, 02 Jul 2021 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Cheap and Best Electric Car cheapest electric car strom r3 range strom r3 seating capacity strom r3 electric car price in india electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
Cheap and Best Electric Car: पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी परेशान है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है। डीजल की कीमतें भी जल्द तीन अंकों को पार कर जाएंगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की कोई उम्मीद नहीं दिखती। ऐसे में लोग बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो निर्माता कंपनियां भी इसमें खासा ध्यान देने लगी हैं और अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लॉन्च कर रही हैं। आने वाले समय में भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक कार Strom R3 दौड़ती नजर आएगी। 


बता दें कि हाल ही में मुंबई आधारित स्टार्ट-अप कंपनी Strom Motors (स्ट्रोम मोटर्स) ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार Strom R3 की बुकिंग शुरू की थी। कंपनी इसे दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बता रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से तंग आ चुके लोग इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं। 
Cheap and Best Electric Car cheapest electric car strom r3 range strom r3 seating capacity strom r3 electric car price in india electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
कंपनी ने Strom R3 Electric Car की बुकिंग राशि 10,000 रुपये रखी है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग इस साल करने पर इसकी डिलीवरी 2022 से शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इस कार के 7.5 करोड़ रुपये के तकरीबन 165 यूनिट्स की बुकिंग कर ली थी। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता गया है। Strom Motors  ने साल 2018 में अपनी इलेक्ट्रिक कार Strom R3 को पेश किया था। 
Cheap and Best Electric Car cheapest electric car strom r3 range strom r3 seating capacity strom r3 electric car price in india electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
Strom R3 तीन पहियों और दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में आगे दो पहिए और पीछे की तरफ एक पहिया दिया गया। इसमें रिवर्स ट्राइक कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू जैसे शहरी इलाकों के लिए खासतौर पर डिजाइन और विकसित की गई है। कार में नुकीली डिजाइन दी गई है, जिसमें मस्कुलर फ्रंट बंपर, एलईडी लाइट्स, रियर स्पॉइलर, सनरूफ, एक सफेद रूफ के साथ ड्यूल-टोन रंग मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheap and Best Electric Car cheapest electric car strom r3 range strom r3 seating capacity strom r3 electric car price in india electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car Charging - फोटो : Strom
Strom R3 इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 20 bhp का पावर और 90Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दी गई है और 3 ड्राइविंग मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस ईवी की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। 
विज्ञापन
Cheap and Best Electric Car cheapest electric car strom r3 range strom r3 seating capacity strom r3 electric car price in india electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
साथ ही कंपनी का दावा है कि यह एंट्री-लेवल कार एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस कार को तीन वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। वेरिएंट्स के आधार पर इसमें 120 किमी, 160 किमी और 200 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस कार को खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कि शहर के भीतर रोजाना 10 से 20 किलोमीटर तक की यात्रा करने हैं। इस कार को चलाने का खर्च महज 40 पैसे प्रति किलोमीटर है। कंपनी के मुताबिक इस कार को चलाने वाले 3 साल में 3 लाख रुपये की बचत कर सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed