{"_id":"601578c568941c26ef0ac843","slug":"citroen-c5-aircross-india-launch-date-citroen-c5-aircross-price-in-india-citroen-c5-aircross-india-specifications-citroen-c5-aircross-features-citroen-c5-aircross-dimensions-citroen-india-citroen-cars-india-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C5 एयरक्रॉस एसयूवी कल होगी पेश, खुद चलेगी कार सिर्फ दबाना होगा एक्सीलरेटर, मिले कई शानदार फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Citroen C5 एयरक्रॉस एसयूवी कल होगी पेश, खुद चलेगी कार सिर्फ दबाना होगा एक्सीलरेटर, मिले कई शानदार फीचर्स
Sun, 31 Jan 2021 12:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Citroen C5 Aircross
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय ऑटोमोटिव मार्केट में प्रवेश कर रही है। C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी भारतीय बाजार के लिए Citroen का पहला उत्पाद होगा। Citroen ने भारत के लिए C5 Aircross का अपना पहला बैच तैयार कर लिया है। कंपनी ने हाल ही में एक फ्लैग ऑफ सेरेमनी में C5 Aircross को रोल आउट किया है। कंपनी अपनी इस एसयूवी को एक फरवरी को आधिकारिक तौर पर अनवील करेगी। Citroen का प्लांट तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में स्थित है। निर्माता का कहना है कि उन्होंने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों और इलाकों में 2.50 लाख किलोमीटर तक C5 की टेस्टिंग की है।
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
इंजन
Citroen C5 Aircross में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी।

डायमेंशन
C5 एसयूवी Citroen के EMP2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को प्यूजो और डीएस ऑटोमोबाइल जैसे कई विदेशी ब्रांड भी इस्तेमाल करते हैं। Citroen C5 Aircross की लंबाई 4500 mm, चौड़ाई 1840 mm और उंचाई 1670 mm है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है।

खुद चलेगी कार और कई फीचर
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।

"ला मैसन सिट्रोएन"
PCA ऑटोमोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन इमैनुअल डिले ने अपने बयान में कहा है कि, "हमें अपनी नई एसयूवी Citroen C5 Aircross के पहले यूनिट को रोल आउट करते हुए काफी खुशी हो रही है। भारतीय बाजार में यह कंपनी का पहला मॉडल होगा। इस एसयूवी के लिए भारतीय बाजार में कई मौके हैं। यह एसयूवी स्टाइल, कम्फर्ट और इनोवेशन के मामले में बाजार में नया बेंचमार्क सेट करेगी।"