नए साल से दिल्ली वालों को नई कार खरीदने के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। दिल्ली परिवहन विभाग के नए आदेश के मुताबिक वन टाइम कार पार्किंग चार्जेज में 18 गुना तक की बढ़ोतरी की गई है। आदेश के मुताबिक यह बढ़ोतरी 6 हजार से 75 हजार रुपए के बीच होगी।
नई गाड़ी खरीदने पर अब देने होंगे पहले से 18 गुना ज्यादा पैसे, दिल्ली परिवहन विभाग ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वर्षा जोशी के शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली के तीनों निगमों ने वन टाइम पार्किंग फीस बढ़ाने का सुझाव दिया था, जिसे मान लिया गया है। यह आदेश 1 जनवरी, 2019 से लागू होगा। वन टाइम पार्किंग चार्ज के लिए अब पहले से 18 प्रतिशत तक ज्यादा रुपये वसूले जाएंगे। जो कि सभी प्रकार की कारों के लिए होंगे। वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए यह प्रतिशत 4 से 6 गुना बढ़ाया जाएगा।
हालांकि ट्रांसपोर्ट कमिशनर वर्षा जोशी ने यह आदेश अपने ट्रांसफर से एक दिन पहले ही जारी किया है। शनिवार को उन्होंने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के पद पर ज्वाइन कर लिया। दिल्ली परिवहन विभाग नगर निगमों की तरफ से यह टैक्स एकत्र करेगा। निगमों का दावा है कि वे इस पैसे से राजधानी में पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेंगे। इससे पहले भी साल 2015 में पार्किंग शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया था। गौरतलब हो,पार्किंग शुल्क बढ़ाने के पीछे पार्किंग फेसिलिटी, सिटी सेंटर,आॅफिस कॉम्पलेक्स जैसी सुविधाएं बढ़ाना है।
वहीं इस आदेश का बस एवं टैक्सी ऑपरेटर्स पर भी पड़ेगा, क्योंकि अभी तक व्यावसायिक वाहनों को कैटेगरीज के मुताबिक सालाना पार्किंग फीस चुकानी पड़ती थी। फिलहाल यह फीस ढाई हजार से चार हजार रुपए थी, जो अब बढ़ कर 10 हजार से 25 हजार हो जाएगी। जहां अभी तक आटोरिक्शा और इ- रिक्शा को इस कैटेगरी से राहत थी। उन्हे भी अब सालाना 1000 रुपये पार्किंग के लिए देने पड़ेगा। साथ ही टैक्सी के लिए यह रकम 5000 रुपये सालाना होगी। वहीं सरकार के इस आदेश पर टैक्सी यूनियन ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि ने उपराज्यपाल से मिल कर इसे वापस लेने की मांग करेंगे, वहीं अगर जरूरत पड़ी तो हड़ताल पर जाएंगे।
आदेश के मुताबिक निजी वाहनों मालिकों और एसयूवी खरीदने वालों को भी अलग-अलग वन टाइम पार्किंग चार्जेज देने पड़ेंगे, जो फिलहाल 4 हजार से 18 गुना ज्यादा 6 हजार से 75 हजार तक होंगे। यह चार्जेज गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के दौरान लिए जाएंगे। अभी जहां हम 4 लाख रुपये से कम की कार के लिए 2,000 रुपये एकमुश्त पार्किंग के तौर पर देते है। वहीं अब यह बढ़कर 6,000 रुपये हो जायेगा। 4 से 8 लाख तक की कार पर यह 4,000 से सीधा 8,000 हो जायेंगे। बात की जाए लग्जरी करों कि तो 40 लाख से अधिक की कार के लिए यह 75,000 तक होगा।