{"_id":"615457ea8ebc3e4715055933","slug":"ebikego-rugged-electric-scooter-ebikego-rugged-driving-range-and-running-cost-ebikego-rugged-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"eBikeGo Rugged: 40 रुपये के खर्च और फुल चार्ज में 160 किमी चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, 499 रुपये में हो रही बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
eBikeGo Rugged: 40 रुपये के खर्च और फुल चार्ज में 160 किमी चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, 499 रुपये में हो रही बुकिंग
Wed, 29 Sep 2021 05:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंटल फर्म EBikeGo ने एलान किया है कि वह अगले 12 महीनों में पूरे भारत में कम से कम एक लाख EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जर लगाएगी। कंपनी ने पहले ही मुंबई में अपने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)-इनेबल्ड चार्जर लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी छह अन्य शहरों - दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, इंदौर, पुणे और अमृतसर में इस तरह के और चार्जर लगाएगी। कंपनी जल्द ही आने वाले महीनों में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। eBikeGo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Rugged Electric Scooter को दो वेरिएंट्स - G1 और G1+ में उतारा है।
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
कीमत और बुकिंग
कंपनी ने G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये रखी है, जबकि G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। दोनों स्कूटर्स की कीमत में FAME II सब्सिडी शामिल है। हालांकि, राज्य-स्तरीय सब्सिडी को लागू करने के बाद कीमतें और कम हो जाएगी। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पहले ही चालू हो गई है। इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। Rugged ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपये की रिफंडेबल राशि देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक बुकिंग कैंसिल करने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि वह 21 नवंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी।

बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड
Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh की दो बैटरी मिलती है जिसे रिप्लेस किया जा सकता है। यह 4G के साथ एक उन्नत IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सिस्टम के साथ आती है। eBikeGo का दावा है कि बैटरी को सिर्फ 2 घंटे 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और बैटरी को फुल चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। फुल चार्जिंग पर यह ई-स्कूटर लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। खास बात यह है कि इसके स्वैपेबल बैटरी को बदलने में सिर्फ एक मिनट का समय लगता है। eBikeGo Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 3kW मोटर मिलता है। जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।

फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 30 लीटर की क्षमता का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके अलावा ये एंटी-थेफ्ट फीचर से भी लैस है, जो आपकी गैर-हाजिरी में भी इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस स्कूटर को मोबाइल एप के जरिए दूर से ही अनलॉक और लॉक किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड मोबाइल एप तैयार किया है। इसमें 12 अलग-अलग तरह के सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि, "4G, BLE, CAN बस, GPS/IRNSS, 42 इनपुट/आउटपुट, सीरियल पोर्ट और एक व्यापक मॉड्यूलर सेंसर सूट के साथ, यह दुनिया का सबसे एडवांस्ड 2W IoT सिस्टम है।"

साइज और ब्रेकिंग
Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें इको और पावर मोड शामिल हैं। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। स्कूटर की चौड़ाई 850 mm और इसका कुल वजन 120 किलोग्राम है। इस ई-स्कूटर का व्हीलबेस 1350 mm का है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है। इसके साथ ही कंपनी बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर, चार्जर पर 3 साल या 20,000 किलोमीटर तक का वारंटी दे रही है।