फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Kona की लांच डेट का खुलासा, जानें कीमत और फीचर के बारे में

Wed, 22 May 2019 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Electric suv hyundai kona EV launch date revealed, read the features and engine specifications
Hyundai Kona Green Electric
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को इस साल जुलाई में पर्दा उठाएगी। कोना में 39 KWh की लीथियम आयन बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्जिंग पर 350 किमी की रेंज देगी। वहीं कोना को फिलहाल श्रीपेरंबदूर फैसिलिटी में ही सीमित संख्या में ही बनाया जाएगा।

 

9 जुलाई को उठाएगा पर्दा

Electric suv hyundai kona EV launch date revealed, read the features and engine specifications
Hyundai Kona new york motor show blue

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै अपनी इलेक्ट्रिक एसएयूवी कोना से 9 जुलाई को पर्दा उठाएगी। कोना ऐसी एसयूवी होगी, जो इकोफ्रेंडली होगी और बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं करेगी। लेकिन दिलचस्प बात यह होगी कि इसी साल निसान की हैचबैक इलेक्ट्रिक कार लीफ भी लांच होगी।
 

11 kW का तीन फेस वालेा चार्जर अपग्रेड

Electric suv hyundai kona EV launch date revealed, read the features and engine specifications
Hyundai Kona electric SUV

वहीं ह्यूंदै ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार कोना में कुछ अपग्रेड भी किए हैं। कंपनी ने कोना में 11 kW के तीन फेस वाले चार्जर को अपग्रेड किया है और अब होम वॉल बॉक्सेज और पब्लिक स्टेशंस पर फास्ट चार्जिंग की जा सकेगी। कोना इलेक्ट्रिक कार में 7.2 kW का ऑनबोर्ड चार्जर मिलेगा, जिसे नॉर्मल हाउस प्लग में भी लगाया जा सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर

Electric suv hyundai kona EV launch date revealed, read the features and engine specifications
Hyundai Kona Blue - फोटो : File

इसके अलावा, कोना के केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें अपडेटेड सैटेलाइट नेविगेशन भी होगा। कोना में ह्यूंदै की हाल ही में लांच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की तरह ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर भी मिलेगा।
 

विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के आसपास

Electric suv hyundai kona EV launch date revealed, read the features and engine specifications
Hyundai Kona Charging

ब्लू लिंक फीचर से स्मार्टफोन एप के जरिए कोना में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं दरवाजे भी अनलॉक किए जा सकेंगे। ग्राहकों को ईकॉल सर्विस फंक्शन भी मिलेगा, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत कॉल की जा सके। पीछे की सीटों में हीटिंग फीचर मिलेगा। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के आसपास होगी।                           
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed