फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric गाड़ियों के मालिक नहीं होंगे परेशान, देश के 62 शहरों में 2,636 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी सरकार

Fri, 03 Jan 2020 09:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
ev charging infrastructure india Govt to build 2636 charging stations in 62 cities across country
Electric car charging - फोटो : Social
FAME India Scheme (फेम इंडिया योजना) के तहत केंद्र सरकार ने 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 62 शहरों में Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) के लिये 2,636 चार्जिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री Prakash Javdekar (प्रकाश जावड़ेकर) ने शुक्रवार को कहा कि इससे उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की धारणा मजबूत होगी तथा बुनियादी संरचना के अभाव के कारण हिचक रही कंपनियां नये मॉडल उतारने को प्रोत्साहित होंगी। 
ev charging infrastructure india Govt to build 2636 charging stations in 62 cities across country
Electric car charging - फोटो : Google

क्या होगा फायदा 

Department of Heavy Industries (भारी उद्योग विभाग) ने FAME India Scheme के दूसरे चरण के तहत चार्जिंग स्टेशन लगाने में प्रोत्साहन का लाभ उठाने के लिये निकायों से निविदाएं मंगायी थी, ताकि विभिन्न शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाकर इलेक्ट्रिक व्हीक्लस के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बने। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय ने कहा, "इन सभी चार्जिंग स्टेशनों के लग जाने से चयनित शहरों में से अधिकांश में 4x4 किलोमीटर के प्रत्येक ग्रिड में कम से कम एक स्टेशन उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।" 
ev charging infrastructure india Govt to build 2636 charging stations in 62 cities across country
electric car (सांकेतिक तस्वीर)

इन राज्यों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन 

FAME India Scheme के दूसरे फेज के तहत महाराष्ट्र में 317, आंध्र प्रदेश में 266, तमिलनाडु में 256, गुजरात में 228, राजस्थान में 205, उत्तर प्रदेश में 207, कर्नाटक में 172, मध्यप्रदेश में 159, पश्चिम बंगाल में 141, तेलंगाना में 138, केरल में 131, दिल्ली में 72, चंडीगढ़ में 70, हरियाणा में 50, मेघालय में 40, बिहार में 37, सिक्किम में 29, जम्मू, श्रीनगर और छत्तीसगढ़ में 25-25, असम में 20, ओडिशा में 18 तथा उत्तराखंड, पुदुचेरी और हिमाचल प्रदेश में 10-10 स्टेशन लगाये जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ev charging infrastructure india Govt to build 2636 charging stations in 62 cities across country
Electric Vehicle Charging Station

चयन के बाद मिलेगा आवंटन पत्र 

चयनित निकायों को चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिये जमीन की उपलब्धता, संबंधित नगर निगमों, बिजली वितरण कंपनियों, पेट्रोलियम कंपनियों के साथ आवश्यक समझौते होने के बाद आवंटन पत्र चरणों में जारी किये जायेंगे। 
विज्ञापन
ev charging infrastructure india Govt to build 2636 charging stations in 62 cities across country
electric car charging stations (सांकेतिक)

इतने होंगे फास्ट और स्लो चार्जिंग स्टेशन

इनमें से 1,633 स्टेशन फास्ट चार्जिंग वाले तथा 1,003 स्लो चार्जिंग वाले होंगे। इन स्टेशनों पर करीब 14 हजार चार्जर लगाये जायेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed