{"_id":"5fb4ff07ec91fd3fc9558369","slug":"fastag-from-online-apply-to-recharge-to-benefits-here-are-seven-things-that-you-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FASTag के इस्तेमाल से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल, हर ट्रांजेक्शन पर मिलेगा कैशबैक: पढ़ें 7 बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
FASTag के इस्तेमाल से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल, हर ट्रांजेक्शन पर मिलेगा कैशबैक: पढ़ें 7 बड़ी बातें
Wed, 18 Nov 2020 04:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में एक जनवरी से नए-पुराने सभी तरह के वाहनों के लिए भी FASTag अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है। आज हम आपको FASTag से जुड़ी हर छोटी और बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। तो डालते हैं एक नजर...
क्या है FASTag?
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
FASTag (फास्टैग), गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन डिवाइस है, जिससे टोल प्लाजा पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी को रोकना नहीं पड़ता है। रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस, डिवाइस का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो FASTag का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह एक प्रीपेड कार्ड है, जिससे टोलप्लाजा पर आपको रुकने और कैश लेनदेन करने की जरूरत नहीं है।
FASTag की कैसे हुई शुरुआत?
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। वहीं, इस दौरान ईंधन की खपत होती थी। ऐसे में सरकार की तरफ से इस परेशानी को खत्म करने के लिए फास्टैग की सुविधा दी गई। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में भारी कमी आई है। बता दें कि मौजूदा समय में देश के 695 टोल प्लाजा पर यह सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag के क्या हैं फायदे?
सांकेतिक
- फोटो : AmarUjala
- फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर वाहन मालिकों को लेनदेन के लिए नकदी ले जाने की जरूरत नहीं है। इससे समय की बचत होती है।
- फास्टैग से टोप्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है।
- हर टोल ट्रांजेक्शन, कम बैलेंस जैसी चीजों पर ग्राहकों को तुरंत मैसेज पर जानकारी मिलती है।
- ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल
- 5 साल की वैधता
विज्ञापन
FASTag का इस्तेमाल है किफायती, मिलता है कैशबैक
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहक FASTag का इस्तेमाल करके सभी टोल भुगतानों पर 10 फीसदी तक का कैशबैक पा सकते हैं।