फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की 7-सीटर कार ने भारत में मचाई सनसनी, 5.5 लाख गाड़ियों की बंपर बिक्री से टूटे सारे रिकॉर्ड

Wed, 18 Nov 2020 01:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 18 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
The Maruti Suzuki Ertiga became the country's best selling MPV, 5.5 lakh units sold in Indian market in 8 years of launch
Maruti Suzuki Ertiga new Genration

Maruti Suzuki Ertiga ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। भारतीय बाजार में साल 2012 में एंट्री के बाद से अब तक में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) बन गई है। इस गाड़ी ने 5.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2012 में कंपनी ने इसका पहला जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया था। केवल 8 सालों के अंदर इस गाड़ी को 5.5 लाख ग्राहकों ने खरीद लिया। 

Maruti Suzuki Ertiga: सीएनजी मॉडल में आने वाली देश की एकमात्र MPV

The Maruti Suzuki Ertiga became the country's best selling MPV, 5.5 lakh units sold in Indian market in 8 years of launch
Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी Ertiga की पेट्रोल और डीजल के अलावा सीएनजी मॉडल में भी बिक्री करती है। खास बात यह है कि यह इस सेगमेंट की एकमात्र एमपीवी है, जो CNG वेरिएंट में आती है।

Maruti Suzuki Ertiga: स्पेसिफिकेशन्स

The Maruti Suzuki Ertiga became the country's best selling MPV, 5.5 lakh units sold in Indian market in 8 years of launch
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
  • इंजन- Maruti Suzuki Ertiga भारतीय बाजार में 1462सीसी, K15B SMART HYBRID और  1498सीसी, DDis 225 इंजन में उपलब्ध है।
  • परफॉर्मेंस- Maruti Suzuki Ertiga का 1462सीसी, K15B SMART HYBRID इंजन 104 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1498सीसी, DDis 225 इंजन 95 PS की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- Maruti Suzuki Ertiga के दोनों ही इंजन 5 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • डायमेंशन- इसकी लंबाई 4395 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1690 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Ertiga: हादसों में बचाएगी जान

The Maruti Suzuki Ertiga became the country's best selling MPV, 5.5 lakh units sold in Indian market in 8 years of launch
मारुति सुजुकी अर्टिगा - फोटो : Global NCAP

Maruti Ertiga देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.25 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29.16 अंक मिले 


बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी। 

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga: कीमत

The Maruti Suzuki Ertiga became the country's best selling MPV, 5.5 lakh units sold in Indian market in 8 years of launch
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki Ertiga की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed