भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच दिन-रात्रि का होगा जो एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलने का अनुभव है, लेकिन यह एक अलग चुनौती होगी क्योंकि यहां गुलाबी गेंद के साथ अलग तरह की गति और उछाल होगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी कुकाबूरा से खेलेगी जबकि बांग्लादेश के खिलाफ, यह गुलाबी एसजी गेंद थी।
ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी कुकाबूरा से निपटना होगा, बांग्लादेश के खिलाफ SG गेंद से खेला था भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
77 टेस्ट मैचों में 18 शतक के साथ 5840 रन बनाने वाले भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी शाम (गोधूलि) के समय मैच खेलने को चुनौती मानते हैं। एक टीम के रूप में और एक खिलाड़ी के रूप में सभी को गुलाबी गेंद और रोशनी का अभ्यस्त होना पड़ेगा। गोधूलि का समय अधिक चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अधिक अभ्यास से सभी को इसकी आदत हो जाएगी।
32 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम इतिहास दोहराने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, 'आप अपने दम पर मैच नहीं जीत सकते। हां, आप असाधारण प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन आपको जीतने के लिए अन्य खिलाड़ियों के समर्थन की आवश्यकता होती है। यहां तक कि पिछली सीरीज के दौरान भी गेंदबाजी इकाई ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।'
पुजारा ने इस चुनौतीपूर्ण श्रृंखला के लिए राजकोट स्थित अपनी अकादमी में पिता एवं कोच की देख-रेख में अभ्यास किया है। उन्होंने कहा, 'टेस्ट जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होते हैं और पिछली सीरीज में भी सिर्फ मेरा प्रदर्शन नहीं था, दूसरे बल्लेबाजों ने भी मेरा साथ दिया था। यह टीम की सफलता थी। जब टीम सफल होती है तो वह गर्व का क्षण होता है।'
- दोनों पारियों में मिलाकर कुल विकेट
- बुमराह और शमी पिछली सीरीज में प्रदर्शन
| गेंदबाज | एडिलेड | पर्थ | मेलबर्न | सिडनी |
| बुमराह | 06* | 05 | 09 | 01 |
| मोहम्मद शमी | 05 | 06 | 03 | 02 |