अगर आपका बजट 5 लाख रुपये से कम का है और आप एक बेहतर फीचर वाली एक नई कार खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए पांच ऐसी कारें लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से कम है। इन कारों में Datsun Redi-Go, Renault Kwid, Maruti Suzuki Alto, Maruti Suzuki S-Presso और Hyundai Santro शामिल हैं। हम आपको इनके इंजन, परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।
{"_id":"5fb4b23743a5e25c4e1052a3","slug":"datsun-redi-go-to-renault-kwid-to-maruti-suzuki-alto-to-maruti-suzuki-s-presso-to-hyundai-santro-here-are-five-cheapest-and-best-mileage-cars-under-rs-5-lakh-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 फैमिली कारों में दिए गए हैं कई धांसू फीचर्स, कीमत 5 लाख रुपये से भी कम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इन 5 फैमिली कारों में दिए गए हैं कई धांसू फीचर्स, कीमत 5 लाख रुपये से भी कम
Wed, 18 Nov 2020 11:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Cars under five lakh rupees
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Datsun Redi-Go
Datsun Redi-Go
- फोटो : Datsun
- इंजन- Datsun Redi-Go में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है।
- परफॉर्मेंस- Datsun Redi-Go का 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत- Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
Renault Kwid
Renault Kwid
- फोटो : Renault
- इंजन- Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है।
- परफॉर्मेंस- Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
- इंजन- Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत- भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Social
- इंजन- Maruti Suzuki की S-Presso में BS-6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। S-Presso का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत- Maruti Suzuki की S-Presso की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।