{"_id":"6152b26d8ebc3e099d7189ba","slug":"force-gurkha-2021-vs-mahindra-thar-2021-which-is-better-thar-vs-gurkha-comparision-between-force-gurkha-and-mahindra-thar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Force Gurkha vs Mahindra Thar: जानें कौन है ज्यादा दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, फीचर्स और कीमत में कितना अंतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Force Gurkha vs Mahindra Thar: जानें कौन है ज्यादा दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, फीचर्स और कीमत में कितना अंतर
Tue, 28 Sep 2021 12:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Force Gurkha, Mahindra Thar
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Comparision Between Force Gurkha vs Mahindra Thar: Force Motors (फोर्स मोटर्स) ने अपनी न्यू जेनरेशन Gurkha एसयूवी लॉन्च कर दी है। ऑल-न्यू Force Gurkha SUV 13.59 लाख रूपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस एसयूवी की पहचान एक दमदार ऑफ-रोडर की रही है और नए अवतार में, यह ज्यादा पावरफुल बन गई है। नई गुरखा एसयूवी का मुकाबला Mahindra Thar जैसे प्रतिद्वंदियों से है, जो भारतीय बाजार में मौजूद एक लोकप्रिय ऑफ-रोडर है।
2021 Force Gurkha
- फोटो : Force Motors
साइज में कौन है बड़ी
नई फोर्स गोरखा 2021 एसयूवी की लंबाई 4,116 mm, चौड़ाई 1,812 mm, ऊंचाई 2,075 mm है और इसका व्हीलबेस 2,400 mm है। दूसरी ओर, महिंद्रा थार 3,985 mm लंबी, 1,855 mm चौड़ी, 1,920 mm ऊंची और इसमें 2,450 mm का व्हीलबेस मिलता है। इसका मतलब है कि नई Force Gurkha SUV अपने प्रतिद्वंदी Mahindra Thar से लंबी और ऊंची है। हालांकि, महिंद्रा एसयूवी थोड़ी चौड़ी है और थोड़े बड़े व्हीलबेस के साथ आती है।

Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन में क्या है फर्क
नई फोर्स गुरखा को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। हालांकि, गुरखा एसयूवी का ओरिजिनल सिल्हूट बरकरार रखा गया है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सर्कुलर एलईडी हेडलैम्प्स मिलते हैं। फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा और अपडेटेड रेडिएटर ग्रिल और बम्पर भी मिलते हैं। क्लैमशेल बोनट, हाई-माउंटेड स्नोर्कल आउटगोइंग मॉडल के जैसे ही हैं।
दूसरी ओर महिंद्रा थार एक आकर्षक डिजाइन के साथ आती है, जो सड़क पर काफी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराती है। बोल्ड लुक वाली एसयूवी ने जीप से प्रेरित अपनी खड़ी स्लेटेड फ्रंट ग्रिल डिजाइन को छोड़ दिया। और इसके बजाय, नई थार में एक नई ग्रिल मिलती है जो पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग है। एलईडी हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर, नया फ्रंट लुक एसयूवी के लुक को काफी आकर्षक बनाते हैं।

Force Gurkha BS6
- फोटो : Facebook/Saboo Brothers
केबिन और फीचर्स में कितना अंतर
एक्सटीरियर की तरह 2021 Force Gurkha के केबिन को भी अपडेट किया गया है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ये निश्चित रूप से पिछले मॉडल की तुलना में केबिन के अपील में इजाफा करते हैं। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल कई फीचर्स से लैस है। इसमें चार स्पीकर, पावर विंडो, डुअल यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, टीपीएमएस, रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
दूसरी ओर नई महिंद्रा थार अपने प्रतिद्वंद्वी गुरखा और थार के पिछले वर्जन की तुलना में केबिन के अंदर ज्यादा आकर्षक दिखती है। इसमें स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। महिंद्रा थार के केबिन के अंदर स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियल-टाइम एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

- फोटो : Mahindra
किसका इंजन ज्यादा दमदार
नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 1400 rpm से 2400 rpm के बीच 90 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ हाइड्रोलिक रूप से एक्टिव क्लच और केबल शिफ्ट के साथ 5-स्पीड मर्सिडीज जी-28 गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आता है।
दूसरी ओर महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। पेट्रोल इंजन 150 bhp का पावर और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 130 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Mahindra Thar निश्चित रूप से Force Gurkha की तुलना में ज्यादा पावरफुल है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प इसकी अपील को और बढ़ा देते हैं। दोनों एसयूवी 4x4 टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। हालांकि, थार की वाटर वेडिंग क्षमता फोर्स गोरखा से कम है।