{"_id":"6152b7aa8ebc3e012555f8c6","slug":"haunted-story-of-doll-island-mexico-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: कहानी दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड आइलैंड की, जहां पर मौजूद हैं कई डरावनी गुड़ियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: कहानी दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड आइलैंड की, जहां पर मौजूद हैं कई डरावनी गुड़ियां
आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम बात करने वाले हैं दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड आइलैंड के बारे में। ये रहस्यमयी जगह मेक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। अक्सर यहां पर कई रहस्यमयी घटनाएं होती रहती हैं, जिनका जिक्र इस जगह पर रहने वाले स्थानीय लोग करते हैं। हालांकि ये आइलैंड अब एक टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। इस डरावनी जगह को देखने के लिए दूर दूर से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो ये गुड़ियां आपस में एक दूसरे के साथ कानाफूसी करती हैं। रहस्यमयी ढंग से अपनी आंखों को हिलाती हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से डर सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं मेक्सिको के इस हॉन्टेड आइलैंड के बारे में -
2 of 6
मेक्सिको डॉल आइलैंड
- फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि ये आइलैंड पहले कभी ऐसा नहीं था। कुछ सालों पहले इस आइलैंड की गिनती भी नॉर्मल आइलैंड में की जाती थी। अचानक 2001 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस जगह को हॉन्टेड आइलैंड में बदल दिया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2001 में डॉन जूलियन इस जगह का केयर टेकर हुआ करता था।
3 of 6
मेक्सिको डॉल आइलैंड
- फोटो : Istock
अचानक साल 2001 में डॉन जूलियन की मौत हो गई, तब से इस स्थान की गिनती डरावनी जगहों में की जाती है। स्थानीय लोगों की मानें तो आइलैंड पर टंगी इन गुड़ियों में एक बच्ची की आत्मा है। उनके मुताबिक कुछ वर्षों पहले एक लड़की की तैरती हुई लाश डॉन जूलियन को मिली थी। हालांकि उस दौरान लड़की की मृत्यु नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेक्सिको डॉल आइलैंड
- फोटो : Istock
डॉन जूलियन ने लड़की को बचाने की काफी कोशिश की पर वह उसको बचा नहीं सका। बच्ची की मौत के कुछ समय बाद एक गुड़िया की लाश बहती हुई आई। डॉन जूलियन ने इस गुड़िया को बच्ची समझ कर उसे वहीं पर बांधकर लटका दिया, जहां पर उस बच्ची की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उस घटना के बाद डॉन जूलियन को कई गुड़ियां और मिलती रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
मेक्सिको डॉल आइलैंड
- फोटो : Social media
बच्ची की आत्मा की शांति के लिए उसने इन सभी गुड़ियों को पेड़ों पर लटका दिया। वहीं जब साल 2001 में डॉन जूलियन की मौत हुई तब तक उसने कई डॉल्स को पेड़ों पर टांग दिया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन गुड़ियों के अंदर बच्ची की आत्मा है। अक्सर ये गुड़ियां एक दूसरे से बात करती हैं और अपनी आंखें हिलाती हैं। यही नहीं कई मर्तबा तो वे एक दूसरे से सिर हिलाकर भी कुछ कहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।