{"_id":"6152a0de8ebc3e09926d3c81","slug":"hero-motocorp-price-hike-hero-xpulse-200-and-hero-xpulse-200t-prices-increased-hero-bike-price-hike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Motocorp Price Hike: देश की सबसे सस्ती एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल हुई मंहगी, जानें नई कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Motocorp Price Hike: देश की सबसे सस्ती एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल हुई मंहगी, जानें नई कीमत
Tue, 28 Sep 2021 10:28 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Hero XPulse 200T BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत में Xpulse 200 और Xpulse 200T बाइक्स सहित अपनी पूरी लाइन-अप की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हीरो Xpulse 200 की एक्स-शोरूम कीमत 1,20,800 रुपये से बढ़कर अब 1,23,150 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। जिससे देश की सबसे सस्ती एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल 2,350 रुपये महंगी हो गई है। यही नहीं कंपनी ने Xpulse 200T की भी कीमत में भी इतनी ही बढ़ोतरी की है और अब इसकी कीमत 1,20,650 रुपये हो गई है। बता दें कि, अप्रैल 2021 के बाद से दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
Hero Xpulse 200
- फोटो : For Reference Only
मिलता है पावरफुल इंजन
नई Hero Xpulse 200 BS6 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 199.6 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 18 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 16 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन में एक बड़ा कैटालिटिक कन्वर्टर भी दिया है। कंपनी ने इसमें थोड़े बड़ा एग्जॉस्ट के लिए अलग संप गार्ड भी दिया है जिसे अब इंजन के नीचे फिर से लगाया जाता है।

Hero XPulse 200T
- फोटो : Hero MotoCorp
जबकि Hero Xpulse 200T मोटरसाइकिल में 199.6 cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 17.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 16.15 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के पिछले मॉडल की बात करें तो बीएस-4 वर्जन 8,000 rpm पर 18.1 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xpulse 200 BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
ब्रेक और सस्पेंशन
नई Hero Xpulse 200 BS6 बाइक के सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके 190 mm फ्रंट-व्हील में 37 mm का टेलीस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। इसके साथ ही एक बॉक्स-टाइप स्विंगआर्म के साथ 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनो शॉक भी मिलता है। ब्रेकिंग के लिए, नई हीरो एडवेंचर बाइक में सिंगल-चैनल ABS के साथ 276 mm फ्रंट और 220 mm रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm है। Hero XPulse 200 BS6 का वजन 157 किलोग्राम है।

Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
जबकि Hero Xpulse 200T मोटरसाइकिल के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सात-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिया गया है। जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक में सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS जैसा सेफ्टी फीचर मिलता है।