फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है कैलाश पर्वत, डमरू और ओम के उच्चारण की आती हैं आवाजें

Tue, 28 Sep 2021 09:54 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Sep 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Mysterious Story of kailash mountain Om and damru voices comes from there
कैलाश पर्वत - फोटो : Istock

कैलाश पर्वत का भारत के पौराणिक धर्म ग्रंथों में काफी खास स्थान है। इस स्थान का भगवान शिव के साथ काफी खास संबंध है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान बताया जाता है। इसी वजह से हर साल कई श्रद्धालु इस पवित्र जगह पर भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। कुछ मान्यताएं तो ये तक कहती हैं कि भगवान शिव आज भी इस पर्वत पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस पर्वत को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है।



इसकी गिनती दुनिया के सबसे कठिन पर्वत श्रृंखलाओं में की जाती है। ये तिब्बत पठार से करीब 22,000 फीट की दूरी पर स्थित है। इस वजह से चढ़ाई के लिए इस स्थान को काफी दुर्गम कहा जाता है। तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत के ऊपर अब तक कोई चढ़ने में कामयाब नहीं हुआ है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैलाश पर्वत से जुडे़ रहस्यों के बारे में -

Mysterious Story of kailash mountain Om and damru voices comes from there
कैलाश पर्वत - फोटो : Istock

भगवान शिव का निवास स्थान कहे जाने वाले इस जगह पर कई पर्वतारोहियों ने चढ़ने की कोशिश की, पर उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। रूस के एक पर्वतारोही सरगे सिस्टियाकोव कैलाश पर्वत के बहुत करीब तक पहुंच गए थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया - "मैं जैसे ही इस पर्वत के करीब पहुंचा मेरे दिल की धड़कन काफी तेज हो गई थी।"

Mysterious Story of kailash mountain Om and damru voices comes from there
कैलाश पर्वत - फोटो : Istock

आगे वो कहते हैं - "उस दौरान मुझे काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। इसे देखते हुए मैंने वापिस जाने का फैसला लिया। नीचे के तरफ में जैसे बढ़ा वैसे ही धीरे-धीरे मेरी सेहत में सुधार होने लगा।" कुछ इसी तरह का एक्सपीरियंस एक दूसरे पर्वतारोही कर्नल आर.सी. विल्सन ने भी साझा किया था। उनके मुताबिक जैसे ही वह कैलाश पर्वत के नजदीक पहुंचे अचानक ही तेजी से बर्फबारी होने लगी, जिसने उनका रास्ता रोक दिया और आगे जाने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Story of kailash mountain Om and damru voices comes from there
कैलाश पर्वत - फोटो : Istock

आपको बता दें कि कैलाश पर्वत के ऊपर 7 प्रकार की लाइटें चमकती हैं। कई लोगों ने इन लाइटों को चमकते हुए देखने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा पर्वत के चुंबकीय बल के कारण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस जगह पर पुण्यात्माओं का निवास है।

विज्ञापन
Mysterious Story of kailash mountain Om and damru voices comes from there
कैलाश पर्वत - फोटो : Istock

कई वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि इस जगह पर एक अलौकिक ऊर्जा का प्रवाह है। इसी वजह से कई तपस्वी इस पवित्र स्थान पर आध्यात्मिक क्रियाएं करते हैं, ताकि उनको समाधि का अनुभव मिल सके। यही नहीं कैलाश पर्वत की आकृति भी एक रहस्य का विषय है। इस पर्वत का आकार एक पिरामिड की तरह दिखता है। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत धरती का केंद्र बिंदु है। कई लोग इस जगह को भौगोलिक ध्रुव मानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed